Last Updated:March 17, 2026, 12:33 IST
Parliament Budget Session Live: पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध से एलपीजी संकट पर सोमवार को संसद में खूब हंगामा हुआ था. लेकिन, इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सहमति बनने के बाद मंगलवार को सुचारू रूप से चल रहा है. इसके साथ ही बजट सत्र के पहले चरण में लोकसभा में निलंबित आठ सांसदों की बहाली हो गई है. स्पीकर ओम बिरला ने इसकी घोषणा की.

Parliament Session Live: पश्चिम एशिया में चल रहे ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध के कारण एलपीजी संकट को लेकर सोमवार को लोकसभा में हंगामे के बाद मंगलवार को सदन की कार्यवाही सुचारू चल रही है. विपक्ष ने जोरदार मांग की है कि पश्चिम एशिया संकट और देशभर में एलपीजी की किल्लत पर तुरंत चर्चा की मांग की थी. राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को जीरो ऑवर के दौरान सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा था कि सरकार ने दावा किया था कि ईरान-US-इजरायल संघर्ष से एलपीजी आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है. खड़गे ने कहा कि पूरे देश में एलपीजी संकट से व्यापक दहशत फैल गई है. इस पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे जनता के साथ खड़े होने की बजाय उन्हें भड़का रहे हैं.
Parliament Session Live Update: लोकसभा के 8 सांसदों का निलंबन वापस
Parliament Session Live Update: बजट सत्र के पहले चरण में लोकसभा से निलंबित आठ सांसदों का निलंबन वापस ले लिया गया है. लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने निलंबन वापस लेने की घोषणा की.
About the Author
न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स...और पढ़ें
First Published :
March 17, 2026, 12:14 IST

2 hours ago
