Chhattisgarhi moringa badi sabzi recipe : छत्तीसगढ़ के गांवों में देसी रसोई का स्वाद आज भी लोगों की पहली पसंद है. गृहिणी लक्ष्मी नायक ने मुनगा (सहजन) और सफेद कद्दू की बड़ी से बनने वाली पारंपरिक सब्जी की आसान रेसिपी साझा की. मुनगा को उबालकर अलग रखा जाता है, जबकि कद्दू की बड़ियों को हल्का फ्राई किया जाता है. फिर सरसों के तड़के में लहसुन-प्याज और मसाले भूनकर मुनगा और बड़ियां मिलाई जाती हैं. कुछ देर पकाने पर सब्जी में खास देसी खुशबू और स्वाद आ जाता है. यह सब्जी रोटी और चावल दोनों के साथ स्वादिष्ट और पौष्टिक मानी जाती है.
रोटी-चावल के साथ परफेक्ट, घर पर बनाएं छत्तीसगढ़ी स्टाइल मुनगा बड़ी सब्जी, मेहमान करेंगे तारीफ
1 hour ago
- Homepage
- News in Hindi
- रोटी-चावल के साथ परफेक्ट, घर पर बनाएं छत्तीसगढ़ी स्टाइल मुनगा बड़ी सब्जी, मेहमान करेंगे तारीफ


