Last Updated:February 06, 2026, 11:46 IST
Rahul Gandhi: राहुल गांधी इन दिनों फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं. लोकसभा में पूर्व सेनाध्यक्ष की किताब का अंश पढ़ने को लेकर सदन में बवाल मच गया, पर राहुल गांधी अपने इरादे से टस से मस नहीं हुए. संसद के दोनों सदनों में पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई. इसके बाद राहुल गांधी कुत्ते के साथ खेलते नजर आए, जिसने हिमंत बिस्वा सरमा की पुरानी कहानी याद दिला दी.

Rahul Gandhi: संसद में इन दिनों गतिरोध चल रहा है. राहुल गांधी पूर्व सेना प्रमुख के एक अप्रकाशित किताब का अंश पढ़ने पर अड़े हुए हैं. वहीं, सरकार का कहना है कि जो किताब अभी पब्लिश ही नहीं हुई, उसपर संसद में बहस कैसे हो सकता है. इसके बाद सतापक्ष और विपक्ष में तनातनी की स्थिति बनी हुई है. दूसरी तरफ, हंगामे की वजह से संसद की कार्यवाही स्थगित होने के बाद राहुल गांधी कुत्ते के साथ फुटबॉल खेलते हुए नजर आए. सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की उस कहानी की बरबस ही याद दिला दी, जिसमें उन्होंने कुत्ते को लेकर ही राहुल गांधी पर हमला बोला थ.
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के बीच राजनीतिक टकराव की कहानी सोशल मीडिया की एक हल्की-फुल्की पोस्ट से शुरू होकर तीखी बयानबाजी और कानूनी धमकियों तक पहुंच गई है. यह विवाद न केवल व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप का रूप ले चुका है, बल्कि नॉर्थईस्ट की राजनीति और राष्ट्रीय दलों के बीच बढ़ती खाई को भी उजागर करता है. 29 अक्टूबर 2017 को राहुल गांधी ने ट्विटर (अब एक्स) पर अपने पालतू कुत्ते पिडी का एक 14 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वे उसकी नाक पर बिस्किट रखकर उसे खाने का इशारा करते दिखे. पोस्ट को मजाकिया अंदाज़ में साझा करते हुए राहुल ने पिडी के नाम से लिखा था कि लोग अक्सर पूछते हैं कि उनके लिए ट्वीट कौन करता है, तो जवाब है – मैं, पिडी. यह पोस्ट उस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी, लेकिन इसे राजनीतिक रंग तब मिला जब असम में भाजपा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री रहे हिमंता बिस्वा सरमा ने इस पर तंज कस दिया.
खड़गे के आवास से आया आज राहुल गांधी का एक और अलग वीडियो… राहुल खड़गे की पोती के साथ खेल रहे है. उस डॉगी के साथ भी समय बिताते नजर आए जो पिछले दिनों उन्होंने खड़गे की पोती को गिफ्ट किया था… pic.twitter.com/Kap5cNgWrm
हिमंता का वो कमेंट
हिमंता ने टिप्पणी की कि जब वे असम के गंभीर मुद्दों पर राहुल गांधी से चर्चा करना चाहते थे, तब वे अपने कुत्ते को बिस्किट खिलाने में व्यस्त रहते थे. यह बयान इसलिए भी अहम माना गया क्योंकि यह भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार था जब हिमंता ने अपनी पूर्व पार्टी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पर सार्वजनिक रूप से इतनी तीखी टिप्पणी की. इसके बाद से दोनों नेताओं के बीच तल्खी लगातार बढ़ती गई. 2021 में असम के मुख्यमंत्री बनने के बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने उत्तराखंड की एक चुनावी रैली में राहुल गांधी द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने राजीव गांधी और राहुल गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसे कांग्रेस और उसके समर्थकों ने बेहद निंदनीय बताया. इसके बाद दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में कांग्रेस युवा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किए और कुछ जगहों पर हिमंता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग भी उठी.
‘कुत्ते’ वाली टिप्पणी के बाद बढ़ती गई तल्खी
कुत्ते को लेकर हिमंता की ओर से राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के बाद दोनों नेताओं के बीच तल्खी लगातार बढ़ती गई. राहुल गांधी ने भी असम पहुंचते ही मुख्यमंत्री पर सीधा हमला बोला और उन्हें ‘देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री’ करार दिया था. इसके जवाब में हिमंता ने गांधी परिवार को देश का सबसे भ्रष्ट परिवार बताते हुए पलटवार किया. राहुल की यात्रा जिस भी शहर से गुजरी, उन्होंने अपनी सभाओं में असम के मुख्यमंत्री का नाम लेकर उन पर भ्रष्टाचार के आरोप दोहराए, जिससे राजनीतिक तापमान और चढ़ गया. यह टकराव केवल बयानबाजी तक सीमित नहीं रहा. कांग्रेस नेता जयराम रमेश की गाड़ी पर कथित हमले की खबर सामने आई थी. जोरहाट और लखीमपुर में दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज हुई थीं. राहुल गांधी को श्रीमंत शंकरदेव सत्र मंदिर जाने की अनुमति नहीं मिलने का मुद्दा भी गरमाया था.
About the Author
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु...और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
February 06, 2026, 11:46 IST

1 hour ago
