यूरोप या अमेरिका नहीं, ये है नए भारत का कश्मीर; गुलमर्ग में बर्फ पर दिखेगा हिंदुस्तानी दम

2 hours ago

होमफोटोदेश

यूरोप या US नहीं, ये है भारत का कश्मीर; गुलमर्ग के बर्फ दिखेगा हिंदुस्तानी दम

Last Updated:February 23, 2026, 18:50 IST

खेलो इंडिया विंटर गेम: दुनिया भर में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर गुलमर्ग एक बार फिर खेल के जज्बे से सराबोर हो उठा है. चारों ओर फैली सफेद बर्फ की चादर और उसके बीच तिरंगे की आन-बान-शान के साथ 'खेलो इंडिया विंटर गेम्स' का शानदार शुभारंभ हो गया है. इस आयोजन ने यह साबित कर दिया है कि शीतकालीन खेलों (Winter Sports) के मामले में भारत अब दुनिया के किसी भी विकसित देश को टक्कर देने के लिए तैयार है. यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि नए भारत के बुलंद हौसलों की एक शानदार तस्वीर है. (सभी फोटो- पीटीआई)

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस आयोजन को भविष्य के चैंपियंस के लिए एक सीढ़ी बताया. उन्होंने कहा कि विंटर गेम्स के माध्यम से जो नई प्रतिभाएं उभरकर सामने आएंगी, वे भविष्य में ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का नाम रोशन करेंगी. मुख्यमंत्री ने इस बात की खुशी जताई कि गुलमर्ग आज दुनिया के बेहतरीन स्कीइंग डेस्टिनेशंस में गिना जा रहा है और ऐसे आयोजन इस छवि को और अधिक मजबूती प्रदान करते हैं.

इस बार का आयोजन गुलमर्ग में हो रहा है. ये पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है. खेलों के इस महाकुंभ में देश के 16 राज्यों से आए 339 जांबाज एथलीट अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि जम्मू-कश्मीर अब सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता के लिए ही नहीं, बल्कि खेल प्रतिभा और अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों के लिए भी जाना जाएगा.

खिलाड़ियों के साथ ही कोच, टेक्निकल स्टाफ और सहयोगी सदस्यों को मिलाकर करीब 1000 लोग इस आयोजन का हिस्सा बने हैं. चार दिनों तक चलने वाले इस खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर ऐसी प्रतिभाओं को निखारना है, जो आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तिरंगा फहरा सकें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उपराज्यपाल ने इस बात पर भी जोर दिया कि पिछले कुछ वर्षों में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है. उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा विकसित किए गए आधुनिक स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की बदौलत आज प्रतियोगिता का स्तर लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि 'विंटर गेम्स केवल आपकी शारीरिक क्षमता की परीक्षा नहीं हैं, बल्कि यह आपके धैर्य और साहस की भी परीक्षा है, क्योंकि यहां प्रकृति खुद आपके सामने एक चुनौती बनकर खड़ी होती है.'

मुख्यमंत्री ने जलवायु परिवर्तन को लेकर एक गंभीर चिंता भी साझा की. उन्होंने कहा कि फरवरी के महीने में बढ़ता तापमान और कम होती बर्फबारी भविष्य में स्कीइंग के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकती है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रकृति का साथ कम मिला, तो हमें आधुनिक तकनीकों की ओर बढ़ना होगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर यहाँ 'आर्टिफिशियल स्नो' (कृत्रिम बर्फ) की व्यवस्था की जाएगी ताकि खेलों में कोई बाधा न आए और गुलमर्ग का विकास बाधित न हो.

विंटर स्पोर्ट्स का यह आयोजन केवल खेलों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्थानीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी है. मुख्यमंत्री के अनुसार, गुलमर्ग में जितनी अधिक बर्फबारी और खेल गतिविधियां होंगी, पर्यटन को उतना ही अधिक बढ़ावा मिलेगा. इससे न केवल होटल और टैक्सी मालिकों को फायदा होता है, बल्कि गाइड और छोटे दुकानदारों की रोजी-रोटी भी इसी बर्फ से जुड़ी हुई है. यह खेल आयोजन स्थानीय लोगों की आमदनी बढ़ाने का एक बड़ा जरिया बन गया है.

खेलों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए राज्य के खेल मंत्री सतीश शर्मा ने एक बड़ा ऐलान किया. उन्होंने बताया कि भविष्य में कृत्रिम बर्फ तैयार करने की बारीकियां सीखने के लिए विशेषज्ञों की एक विशेष टीम इटली और न्यूजीलैंड जैसे देशों में भेजी जाएगी. वहां की तकनीक सीखकर उसे गुलमर्ग में लागू किया जाएगा ताकि कम बर्फबारी के बावजूद यहां स्कीइंग का आनंद लिया जा सके.

बर्फ की सफेद चादर में लिपटी पहाड़ियां, देवदार के पेड़ों के बीच गूंजती तालियां और रोमांच से भरा माहौल देखकर लग रहा है कि मानो यूरोप या अमेरिका का कोई विंटर स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन हो, लेकिन यह भारत का अपना कश्मीर है. विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग स्थल गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स का शानदार शुभारंभ हुआ. उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, कोच, खेल अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे.

उद्घाटन समारोह के दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि यह आयोजन मात्र एक खेल प्रतियोगिता नहीं है. उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि यह जम्मू-कश्मीर की विशिष्ट पहचान, हमारी अटूट एकता और भारत की बढ़ती ताकत का एक महान उत्सव है. उनके अनुसार, ऐसे आयोजन न केवल युवाओं को एक-दूसरे से जोड़ते हैं, बल्कि देश के हर कोने से आए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और कुछ कर गुजरने की प्रेरणा भी देते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |

First Published :

February 23, 2026, 18:50 IST

Read Full Article at Source