मीलॉर्ड भी जाल में फंस गए! पैसा दोगुना करने के नाम पर जज से 6 लाख की ठगी, पुलिस ने केस दर्ज किया

1 hour ago

Last Updated:February 11, 2026, 11:34 IST

Himachal cyber Crime: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने निवेश के नाम पर एक जज से छह लाख रुपये की ठगी की गई. सोशल मीडिया पर एड देखने के बाद जज ने निवेश के लिए संपर्क किया और फिर जालसाजों के झांसे में गए. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है. कांगड़ा में डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगा गया.

मीलॉर्ड भी जाल में फंस गए! पैसा दोगुना करने के नाम पर जज से 6 लाख की ठगी, FIRZoom

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने जज से कई बार में छह लाख रुपये निवेश करवाए.

हमीरपुर. हिमाचल प्रदेश  में साइबर ठगी के मामलों में भारी इजाफा हुआ है. अब एक और मामला सामने आया है, जिसमें जज भी ने शातिरों के झांसे में गए और ठगी का शिकार हो गए. शातिरों ने कुछ लाख रुपये की चपत लगाई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, हमीरपुर में निवेश के नाम पर जज से छह लाख रुपये की ठगी की गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब पीड़ित को वादा किए गए फायदे नहीं मिले.

शिकायत के मुताबिक, जज ने सोशल मीडिया पर एक आकर्षक निवेश योजना का विज्ञापन देखा जिसमें जल्दी पैसा दोगुना करने का दावा किया गया था. जज ने इसमें रुचि दिखाई. इसके बाद ठगों ने जज से संपर्क किया और खुद को एक बड़ी निवेश कंपनी का प्रतिनिधि बताया.

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने जज से कई बार में छह लाख रुपये निवेश करवाए. लेकिन जब पीड़ित ने पैसे निकालने की कोशिश की तो ठगों ने मना कर दिया. हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर सदर थाने में IPC की धारा 318 (4) के तहत केस दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए ठगी के मामले बढ़ रहे हैं और लोगों को बिना जांच-पड़ताल के किसी भी ऑनलाइन योजना में पैसा नहीं लगाना चाहिए.

डॉक्टर को डिजीटल अरेस्ट कर 36 लाख ठगे

सूबे के कांगड़ा जिले में भी साइबर ठगों ने डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर 36 लाख रुपये ठग लिए. तीन दिन तक डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट रखा गया. अब डॉक्टर ने साइबर क्राइम थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई है. नवंबर 2025  का यह मामला है. शातिरों ने डॉक्टर को डराया कि उनके कागजों का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में किया गया है. इस पर दो ट्रांजेक्शन के जरिये 36 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए. अब डॉक्टर ने पुलिस को शिकायत दी है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

About the Author

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K...और पढ़ें

Location :

Hamirpur,Hamirpur,Himachal Pradesh

First Published :

February 11, 2026, 11:32 IST

Read Full Article at Source