महंत स्वामी महाराज का 92वां जन्मजयन्ती महोत्सव मनाया, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स भी बना

1 hour ago

Last Updated:February 02, 2026, 21:18 IST

परम पूज्य महंत स्वामी महाराज के 92वें जन्मजयंती महोत्सव का आयोजन बड़ी भव्यता और दिव्य भाव से संपन्न हुआ. बी.ए.पी.एस. स्वामीनारायण संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में करीब दो लाख भक्त, 800 से अधिक संत और हजारों स्वयंसेवक शामिल हुए. इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री  मोहन यादव विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे.

महंत स्वामी महाराज का 92वां जन्मजयन्ती महोत्सव मनाया, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स भपरम पूज्य महंत स्वामी महाराज के 92वें जन्मजयंती महोत्सव के मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव.

वडोदरा. परम पूज्य महंत स्वामी महाराज के 92वें जन्मजयंती महोत्सव का आयोजन बड़ी भव्यता और दिव्य भाव से संपन्न हुआ. बी.ए.पी.एस. स्वामीनारायण संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में करीब दो लाख भक्त, 800 से अधिक संत और हजारों स्वयंसेवक शामिल हुए. कार्यक्रम अटलादरा (वडोदरा) के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर एक बड़े मैदान में हुआ, जहां तीन महीने से अधिक समय की तैयारियां की गईं. इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री  मोहन यादव विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे. दोनों नेताओं का बी.ए.पी.एस. के वरिष्ठ संतों ने स्वागत किया .

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने महंत स्वामी महाराज को गुजरात की ओर से शुभकामनाएं दीं, जबकि मोहन यादव ने कहा कि महंत स्वामी महाराज का जन्म मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था, जो राज्य के लिए गौरव की बात है. उन्होंने उनके आशीर्वाद और प्रार्थना की. महोत्सव की मुख्य विशेषता गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से मिला सम्मान था. इंग्लैंड से आए गिनीज अधिकारी ने महंत स्वामी महाराज को प्रमाण-पत्र प्रदान किया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का शुभकामना संदेश पढ़ा गया.

एक रिकॉर्ड सबसे बड़े सामूहिक हिंदू ग्रंथ पाठ के लिए था, जिसमें 3 से 13 वर्ष के 15,666 बच्चों (15,000 से अधिक) ने महंत स्वामी महाराज द्वारा रचित सत्संगदीक्षा ग्रंथ के 315 संस्कृत श्लोकों का एक वर्ष में पूर्ण मुखपाठ किया. यह ग्रंथ आध्यात्मिक, नैतिक और व्यावहारिक जीवन के लिए प्रेरणा देता है.

कार्यक्रम में महंत स्वामी महाराज की वाणी, गुणों और अहं-शून्यता पर वीडियो प्रस्तुति और संतों के उद्बोधन दिए गए. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का शुभकामना संदेश पढ़ा गया. लाखों दीपों से सामूहिक आरती हुई, जिसमें भावुक वातावरण बना. अंत में महंत स्वामी महाराज ने सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया. वडोदरा नगर निगम ने सुरक्षा और सेवाओं में पूरा सहयोग किया. कार्यक्रम का लाइव प्रसारण live.baps.org और आस्था चैनल पर हुआ, जिससे देश-विदेश के लाखों भक्तों ने लाभ लिया. यह महोत्सव सनातन संस्कृति, शिक्षा और निस्वार्थ सेवा की भावना का प्रतीक बना.

इस मौके पर ‘हर घर-घर शिक्षा की ज्योत जले’, परम पूज्य महंत स्वामी महाराज ने आदिवासी क्षेत्रों के लिए मोबाइल पाठशाला का शुभारंभ किया. साथ ही बी.ए.पी.एस. संस्था द्वारा बच्चों के लिए विशेष यूट्यूब चैनल ‘BAPS Kids’ का शुभारंभ किया गया. वहीं  परम पूज्य महंत स्वामी महाराज द्वारा रचित ग्रंथ ‘Insights from the Satsang Diksha’ का विमोचन किया गया.

Location :

Vadodara,Vadodara,Gujarat

First Published :

February 02, 2026, 21:13 IST

homegujarat

महंत स्वामी महाराज का 92वां जन्मजयन्ती महोत्सव मनाया, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स भ

Read Full Article at Source