काजू, पिस्ता और बादाम महंगे होने के कारण कई लोग इन्हें नियमित नहीं खा पाते. ऐसे में प्रोटीन की जरूरत पूरी करने के लिए मूंगफली एक सस्ता और बेहतर विकल्प है. आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. वी.के. पांडे के अनुसार, 100 ग्राम मूंगफली में करीब 25–26 ग्राम प्रोटीन मिलता है, जो दैनिक जरूरत का बड़ा हिस्सा पूरा कर सकता है. मूंगफली को चाट के रूप में हरी चटनी के साथ खाने से इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं. चाट बनाने के लिए मूंगफली को 8 घंटे भिगो दें. फिर इसमें बारीक कटा प्याज, खीरा, टमाटर, काला नमक, चाट मसाला और नींबू मिलाएं. धनिया, पुदीना और मूली की चटनी तैयार कर इसे भी मिश्रण में मिला दें.
महंगे ड्राई फ्रूट्स का विकल्प बनी मूंगफली चाट, स्वाद और सेहत दोनों के लिए अव्वल
2 hours ago
- Homepage
- News in Hindi
- महंगे ड्राई फ्रूट्स का विकल्प बनी मूंगफली चाट, स्वाद और सेहत दोनों के लिए अव्वल


