बेहिसाब कैश और गोल्ड! बेंगलुरु में PWD इंजीनियर के घर छापा, करोड़ों की काली कमाई से खड़ा किया 'महल'

बेहिसाब कैश और गोल्ड! बेंगलुरु में PWD इंजीनियर के घर छापा, करोड़ों की काली कमाई से खड़ा किया 'महल'
बेंगलुरु के लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए पीडब्ल्यूडी (PWD) के चीफ इंजीनियर पुरुषोत्तम के घर पर तगड़ा छापा मारा है. गुरुवार सुबह पद्मनाभनगर स्थित उनके आलीशान तीन मंजिला बंगले पर 10 से ज्यादा अधिकारियों की टीम दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंची. पिछले 5-6 घंटों से चल रही इस रेड में अब तक लाखों की नकदी, भारी मात्रा में सोने के गहने और कई कीमती सामान बरामद किए जा चुके हैं. हैरानी की बात यह है कि पुरुषोत्तम ने हाल ही में यह लग्जरी घर बनाकर एक भव्य गृह प्रवेश समारोह आयोजित किया था. लोकायुक्त को उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी. फिलहाल सभी दस्तावेजों की जांच जारी है और बरामद माल को कब्जे में ले लिया गया है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |

1 hour ago
