बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका, अपने ही बूथ पर हारे पार्टी के चीफ शफीकुर रहमान

1 hour ago

Bangladesh Election Result: बांग्लादेश  में आम चुनावों को लेकर जारी वोटिंग के बीच अब काउंटिंग की प्रक्रिया जारी है. मतगणना की शुरुआत में तारिक रहमान की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) को बढ़त के साथ देखा जा रहा है. तो वहीं जमात ए इस्लामी दूसरे नंबर पर है. अब इस बीच चुनाव में एक नाटकीय मोड़ देखने को मिला. बता दें कि जमात ए इस्लामी के चीफ शफीकुर रहमान ढाका के मीरपुर स्थित अपने ही मतदान केंद्र पर हार गए.   

अपने ही मतदान केंद्र पर हुई हार 

'टाइम्स ऑफ बांग्लादेश' की एक रिपोर्ट के मुताबिक रहमान ने मोनिपुर स्कूल और कॉलेज मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला और पार्टी के 'दारी पल्ला' चिन्ह के तहत 560 वोट प्राप्त किए. वहीं BNP के उम्मीदवार शफीकुल इस्लाम खान ने उन्हें 565 वोटों के साथ पीछे छोड़ दिया. पोलिंग स्टेशन पर डाले गए 1,174 मतों में से 27 रद्द कर दिए गए. बता दें कि BNP और जमात ए इस्लामी के बीच कांटें की टक्कर देखने को मिली.   

ये भी पढ़ें- नीला पानी, रेतीले समुद्री तट.. क्रूज कंपनियों की समंदर पर सल्तनत, खरीद रखे हैं कई खूबसूरत आइलैंड्स 

Add Zee News as a Preferred Source

जमात ए इस्लामी को बड़ा झटका 

बांग्लादेश में हो रहे राष्ट्रीय चुनाव में कांटें की टक्कर देखने को मिल रही है. शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि इस मुकाबले में BNP के तारिक रहमान सबसे आगे चल रहे हैं. वहीं जमात के नेतृत्व वाले 11 दलों के गठबंधन में 2024 के छात्र विद्रोह के नेताओं द्वारा गठित नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) भी शामिल है. इस पार्टी को संभावित चुनौती के रूप में देखा जा रहा था. अपने ही बूथ पर रहमान की हार को जमात के नेतृत्व वाले गठबंधन के लिए शुरुआती झटका माना जा रहा है. रहमान ने अपना वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सभी नागरिकों के लिए सरकार बनाने का भरोसा जताया था.   

ये भी पढ़ें- क्या रिटायर होने जा रहे नॉर्थ कोरिया के किम जोंग? पत्नी या रिश्तेदार नहीं, इनको मिलेगी सत्ता! 

बांग्लादेश में लंबे समय बाद चुनाव 

बता दें कि बांग्लादेश में शेख हसीना के 15 साल के लंबे शासन की सरकार गिरने के बाद पहली बार राष्ट्रीय चुनाव हुआ है. साल 2024 में यहां हिंसक आंदोलन हुआ था, जिसके चलते शेख हसीना को अपना पद छोड़ देश से भागना पड़ा था. बताया जा रहा है कि इस राष्ट्रीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) सबसे मजबूत दावेदार है. वर्तमान सर्वेक्षण के मुताबिक यह पार्टी 50 प्रतिशत से भी ज्यादा समर्थन हासिल कर रही है. तारीक रहमान के हाथों में इस पार्टी की कमान है, जो 17 साल के निर्वासन के बाद दिसंबर 2025 में बांग्लादेश लौटे. वहीं जमात-ए-इस्लामी BNP की मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरी है.    

Read Full Article at Source