Japan Ki Train Ka Video: कड़ाके की ठंड के बीच प्लेटफॉर्म पर बर्फ जमी है, लेकिन जापानी लोग शांति से ट्रेन की खिड़कियाँ खुलने का वेट करते हैं. कोई अफरा तफरी नहीं. वीडियो में दिखता है कि पूरी ट्रेन बर्फ में जमी है फिर भी टाइम पर चल रही है. लोग सावधानी से ट्रेन में चढ़ रहे हैं. ये दर्शाता है कि जापान के लोग किसी भी हालात में लापरवाही या अनदेखी नहीं करते हैं. इन हालातों में भी सब कुछ सामान्य चल रहा है.
मजबूत हुई जापान की छवि
वीडियो पर लिखा है, "डिले नहीं, बस जमी हुई." बर्फ से ढकी ट्रेन और लोगों की शांत लाइफस्टाइल के बीच का फर्क दर्शकों को हैरान कर गया. जापानी समय के पाबंद माने जाते हैं और इस वायरल रील ने ये बात एक बार फिर सिद्ध कर दी है. कई यूजर्स ने कहा कि इससे जापान की समय की पाबंद वाली छवि और मजबूत होती है. नॉर्थ जापान में सब कुछ जमा देने वाली ठंड में भी ट्रेनें टाइम से चल रही हैं और कोई अफरा तफरी नहीं है. ट्रेन को बर्फ की चादर ने कुछ इस तरह जकड़ रखा है कि जैसे ही ट्रेन के गेट खुलते हैं वैसे ही बर्फ की एक प्लेट टूट कर गिरती है जो पिछले स्टेशन से इस स्टेशन तक जम गई. अब ये रील सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है.
यह भी पढ़ें: ये है बदलते कश्मीर की झलक, कावा बेच रहे शख्स ने सुनाया ये खूबसूरत किस्सा; VIDEO देख आ जाएगी मुस्कान
किसने पोस्ट किया वीडियो?
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @kikymori नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर 96 हजार से ज्यादा लाइक हो चुके हैं. इतना ही नहीं वीडियो देखने के बाद यूजर्स बड़ी संख्या में प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "7.2.2026, आओमोरी, जापान. ट्रेनें पूरी तरह जमी होने के बाद भी समय पर पहुंचती हैं. दरवाजों से बर्फ गिर रही है, खिड़कियां जमी हुई है, फिर भी सब कुछ नॉर्मल तरीके से चल रहा है. इतनी ज्यादा ठंड की उम्मीद नहीं थी, लेकिन लगता है कि यहां ट्रेन सेवा को कोई चीज नहीं रोक सकती है."
यह भी पढ़ें: इस मंदिर के सामने ट्रेन भी मारकर जाती है सलामी! यात्री ने VIDEO बनाकर दिखाया पूरा सच
क्या बोले यूजर्स?
नॉर्थ जापान की इस जमा देने वाली ठंड में समय पर ट्रेन के पहुंचने और सब कुछ नॉर्मल देखने के बाद यूजर्स हैरान हैं. वीडियो देखने के बाद वे कमेंट सेक्शन में रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "मैं जल्द ही वहां जा रही हूं. दुनिया का सबसे बर्फीला शहर देखना चाहती हूं." दूसरे यूजर ने लिखा, "उत्तरी जापान की ट्रेनों को इसकी परवाह नहीं होती. टोक्यो की ट्रेनों को इसकी बहुत परवाह होती है." तीसरे यूजर ने लिखा, "इधर होती तो छह घंटे लेट कर दिया होता."
Disclaimer प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो के आधार पर बनाई गई है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

1 hour ago
