कुछ लोगों को पानी का काम ज्यादा होता है. जिन लोगों को घरों में ज्यादा बर्तन हैं, जो प्लंबर का काम करते हैं जो कंस्ट्रक्शन सेक्टर में काम करते हैं, उन्हें पानी में देर तक रहना पड़ता है. इससे पानी के संपर्क में स्किन के ज्यादा आने से स्किन इंफेक्शन बनी रहती है. इससे खुजली भी काफी होती है. एक्सपर्ट के मुताबिक, इस समस्या से बचने के लिए हमारे घर में मौजूद नारियल तेल (Coconut Oil) किसी वरदान से कम नहीं है. यह बात हम नहीं बल्कि डॉक्टर बता रहे हैं. पुराने जमाने से चली आ रही यह विरासत न केवल त्वचा को नमी देती है, बल्कि पानी से होने वाले संक्रमण के खिलाफ एक सुरक्षा कवच भी तैयार करती है. आइए जानते हैं क्यों और कैसे करना चाहिए इसका इस्तेमाल.
पानी में देर तक रहने से होती है स्किन प्रोब्लम, इस खास तेल को लगाएं, छूमंतर होगी दिक्कत!
1 hour ago
- Homepage
- News in Hindi
- पानी में देर तक रहने से होती है स्किन प्रोब्लम, इस खास तेल को लगाएं, छूमंतर होगी दिक्कत!


