Animal care in winter: सर्दी के मौसम में तापमान में गिरावट का सीधा असर पशुओं के स्वास्थ्य और दुग्ध उत्पादन पर पड़ता है. ठंड बढ़ने से दुधारू पशुओं की भूख कम हो जाती है. जिससे दूध उत्पादन में गिरावट देखने को मिलती है. ऐसे में पशुपालकों के लिए जरूरी है कि वे पशुओं के आहार में बदलाव करें. पशु विशेषज्ञों के अनुसार सर्दियों में सरसों की खली पशुओं के लिए बेहद लाभकारी होती है. रायबरेली जिले के राजकीय पशु चिकित्सालय शिवगढ़ के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्रजीत वर्मा बताते हैं कि सरसों की खली में प्रोटीन, अमीनो एसिड, कैल्शियम, फास्फोरस और वसा जैसे पोषक तत्व भरपूर होते हैं जो पशुओं को अतिरिक्त ऊर्जा देते हैं. इसे सूखे चारे के साथ या पानी में भिगोकर पशु के वजन के अनुसार खिलाया जा सकता है. यह ठंड में पशुओं को गर्म रखने के साथ दूध उत्पादन बढ़ाने में सहायक होती है.
पशुओं को ठंड से बचाने का देसी उपाय! सरसों की खली बनेगी ढाल, बढ़ाए सेहत और दूध उत्पादन
2 hours ago
- Homepage
- News in Hindi
- पशुओं को ठंड से बचाने का देसी उपाय! सरसों की खली बनेगी ढाल, बढ़ाए सेहत और दूध उत्पादन


