'दोस्ती का उत्सव', हिलेरी क्लिंटन पहुंचीं एंटीलिया, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने की मेजबानी

2 hours ago

Last Updated:February 21, 2026, 09:28 IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी और बेटी ईशा अंबानी ने मुंबई स्थित अपने आवास पर अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की मेज़बानी की. इस अवसर पर कला, संस्कृति और दोस्ती का अनोखा संगम देखने को मिला.

हिलेरी क्लिंटन पहुंचीं एंटीलिया, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने की मेजबानीZoom

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के सीएमडी मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी और बेटी ईशा अंबानी ने मुंबई स्थित अपने आवास पर अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की मेज़बानी की.

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी और बेटी ईशा अंबानी ने मुंबई स्थित अपने आवास पर अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की मेज़बानी की. इस अवसर पर कला, संस्कृति और दोस्ती का अनोखा संगम देखने को मिला.

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) ने इंस्टाग्राम पर शेयर पोस्ट में कहा कि यह शाम दोस्ती, सार्थक बातचीत और कला-संस्कृति के प्रति साझा प्रेम का उत्सव थी. सामने आई तस्वीरों में हिलेरी क्लिंटन को नीता अंबानी के साथ सितार वादन का आनंद लेते देखा गया.

एक वीडियो में नीता अंबानी यह कहते हुए सुनाई देती हैं, ‘अतिथि देवो भवः, हमारे लिए अतिथि भगवान के समान होते हैं.’ इसके बाद हिलेरी क्लिंटन को भव्य आवास और मंदिर का दौरा कराते हुए भी दिखाया गया. सितार प्रस्तुति के दौरान दोनों ने कलाकारों की सराहना की. इस दौरान हिलेरी क्लिंटन को गुलाबी मीनाकारी और बेहद बारीक सोज़नी कढ़ाई जैसे भारतीय हस्तशिल्पों की झलक भी दिखाई गई.

इससे पहले बुधवार को हिलेरी क्लिंटन ने मुंबई में आयोजित पहले क्लाइमेट वीक के उद्घाटन सत्र के दौरान एक फायरसाइड चैट में भारत की भूमिका की सराहना की. उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन से निपटने में भारत एक अहम नवोन्मेषक और नेतृत्वकर्ता के रूप में उभर रहा है. क्लिंटन ने अनुकूलन और प्रभाव-नियंत्रण के लिए रचनात्मक और सहयोगी मॉडलों की तत्काल जरूरत पर जोर दिया.

View this post on Instagram

उन्होंने सार्वजनिक, निजी और परोपकारी क्षेत्रों के बेहतर समन्वय की वकालत करते हुए कहा कि प्रणालीगत बदलाव के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा. क्लिंटन ने कहा कि वे Clinton Global Initiative का प्रतिनिधित्व करते हुए ऐसे साझेदारों की तलाश में रहती हैं, जो कठिन चुनौतियों का सामना कर वास्तविक बदलाव लाना चाहते हों, और सफल पहलों को बड़े स्तर पर लागू किया जा सके.

मुंबई क्लाइमेट वीक को एक ऐतिहासिक शुरुआत बताते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल व्यापक परिवर्तन की दिशा में अहम साबित होगी. साथ ही, उन्होंने क्लिंटन ग्लोबल इनिशिएटिव के क्लाइमेट रेज़िलिएंस फंड का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य जलवायु अनुकूलन और प्रभाव-नियंत्रण में प्रणालीगत बदलाव की नींव रखना है.

About the Author

Saad Omar

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T...और पढ़ें

Location :

Mumbai,Maharashtra

First Published :

February 21, 2026, 09:28 IST

Read Full Article at Source