दिल्ली में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस ने असद गैंग के 3 बदमाशों को ठोका, अस्पताल में भर्ती

2 hours ago

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस ने असद गैंग के 3 बदमाशों को ठोका

Last Updated:February 13, 2026, 05:47 IST

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में आज सुबह-सुबह दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल की. मेरठ के कुख्यात असद गैंग के सरगना असद और उसके दो साथियों के साथ मुठभेड़ हो गई. तीनों बदमाशों को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया गया है. सभी घायल हैं और फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं.

दिल्ली में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस ने असद गैंग के 3 बदमाशों को ठोकाZoom

दिल्ली पुलिस ने तीन बदमाशों को अरेस्ट किया. फाइल फोटो

दिल्ली के उस्मानपुर में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच शक्करपुर की टीम और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़…. 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर…

क्राइम ब्रांच की टीम को इनपुट मिला था कि मेरठ के नामी असद गैंग का सरगना अपने साथियों के साथ उस्मानपुर इलाके में आने वाला है। इस इनपुट के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने ट्रैप लगाया था… जैसे ही तीनों बदमाश एक बाइक पर आते दिखे तीनों को क्राइम ब्रांच की टीम ने सरेंडर करने के लिए ललकारा…

लेकिन खुद को पुलिस से घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया… जवाबी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच की टीम ने तीनों के पैर में गोली मारते हुए उन्हें काबू में किया… बदमाशों की एक गोली एक SI को भी छूते हुए निकली… बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने से वो बाल बाल बचे…

तीनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है…

तीनों गिरफ्तार बदमाश मेरठ में एक हत्या के मामले में वांटेड थे…जिन्होंने आपसी रंजिश में हत्या को अंजाम दिया था…घायलों में गैंग का सरगना असद भी शामिल है… इन बदमाशों के ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं….

About the Author

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho...और पढ़ें

First Published :

February 13, 2026, 05:47 IST

Read Full Article at Source