टी-20 वर्ल्ड कप में बना ऐसा रिकॉर्ड, आज तक नहीं टूट पाया, आस-पास भी नहीं फटक पाई कोई टीम

1 hour ago

Last Updated:February 11, 2026, 17:29 IST

T20 World Cup highest team score: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में अब तक ज्यादा हाई स्कोरिंग मैच नहीं देखने मिला है. 14 मुकाबले हो चुके हैं लेकिन सिर्फ 2 टीम 200 रन क के स्कोर तक पहुंच पाई है. टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 2007 में बना था जो आज तक दूसरी टीम नहीं बना पाई.

टी-20 वर्ल्ड कप में बना ऐसा रिकॉर्ड, आज तक नहीं टूट पायाZoom

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर किसने बनाया है.

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि कौन सी टीम 300 रन के स्कोर तक पहुंचेगी. इसमें भारतीय टीम का नाम सबसे ऊपर है. पिछले कुछ महीनों मे हर टीम के गेंदबाजों की टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने जमकर पिटाई की है. कमाल की बात यह है कि टूर्नामेंट के इतिहास भारतीय टीम सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने वाली टॉप 3 टीमों में भी नहीं है. सबसे ऊपर श्रीलंका की टीम का नाम आता है. 2007 में खेले गए पहले एडिशन में बनाया गया

ब्रॉडकास्टर्स ने भारतीय टीम से 300 रन के स्कोर की उम्मीद जताई थी. टूर्नामेंट के पहले ही मैच में अमेरिका के गेंदबाजों ने सुर्यकुमार यादव की टीम को वानखेड़े स्टेडियम में 161 रन पर रोक दिया. अब तक इस टूर्नामेंट में सिर्फ दो 200 रन का स्कोर बना है. ऐसे में 300 रन तो दूर टी20 वर्ल्ड कप के सबसे बड़े स्कोर के रिकॉर्ड का टूटना भी मुश्किल लग रहा है.

ICC T20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर क्या है?

दिलचस्प बात यह है कि T20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा टीम टोटल 2007 के पहले संस्करण में बना था, जब श्रीलंका ने जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में केन्या के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन किया. सनथ जयसूर्या की 44 गेंदों में 88 रन की पारी के दम पर श्रीलंका ने 260/5 का स्कोर बनाया और विपक्षी टीम को सिर्फ 88 रन पर समेटकर 172 रन से जीत हासिल की.

T20 वर्ल्ड कप में कितनी बार टीमों ने 200 से ज्यादा रन बनाए हैं?

2007 से 2024 तक टूर्नामेंट के 10 एडीशन में 200 से ज्यादा रन का स्कोर सिर्फ 19 बार बना है. इनमें से पांच स्कोर 2007 वर्ल्ड कप में बने, उसके बाद 2016 और 2024 में चार-चार बार ऐसा हुआ. दक्षिण अफ्रीका ने T20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा (6 बार) 200 से ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने 2007 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वर्ल्ड कप मैच में 206 रन का चेज किया था. T20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में स्कॉटलैंड ने इटली के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 200 से ज्यादा रन बनाकर एसोसिएट नेशन के तौर पर पहली बार यह उपलब्धि हासिल की.

T20 वर्ल्ड कप में भारत का सबसे बड़ा टीम टोटल क्या है?

T20 वर्ल्ड कप में भारत का सबसे बड़ा टीम टोटल 218/4 है, जो इंग्लैंड के खिलाफ डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में बना था. यह मैच युवराज सिंह की 12 गेंदों में अर्धशतक और एक ओवर में छह छक्कों के लिए याद किया जाता है. भारत ने 2021 और 2024 में दो बार और 200 से ज्यादा रन बनाए हैं, दोनों बार रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब...और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

February 11, 2026, 17:29 IST

homecricket

टी-20 वर्ल्ड कप में बना ऐसा रिकॉर्ड, आज तक नहीं टूट पाया

Read Full Article at Source