झारखंड-बंगाल का फेमस आलू मटन, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएं, जानें रेसिपी

1 hour ago

homevideos

झारखंड-बंगाल का फेमस आलू मटन, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएं,जानें रेसिपी

X

title=

झारखंड-बंगाल का फेमस आलू मटन, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएं,जानें रेसिपी

arw img

झारखंड और बंगाल में आलू वाला मटन खास पसंद किया जाता है. बड़े टुकड़ों में डाले गए आलू जब मसालेदार मटन के साथ पकते हैं तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में तेल गरम कर बड़े कटे आलू को सुनहरा होने तक तल लिया जाता है. फिर उसी तेल में तेज पत्ता, साबुत गरम मसाला और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाया जाता है. इसके बाद प्याज को भूनकर अदरक-लहसुन का पेस्ट और मसाले डालकर अच्छी तरह पकाया जाता है. जब मसाला तैयार हो जाए तो उसमें मटन डालकर भुना जाता है. फिर तले हुए आलू और जरूरत अनुसार पानी डालकर धीमी आंच पर पकाया जाता है. मटन गलने के बाद ऊपर से गरम मसाला और हरा धनिया डाल दिया जाता है.

Read Full Article at Source