जैकपॉट! विदेश में पसीना बहा रहा था युवक, मजाक-मजाक में किया ऐसा काम, रातों-रात बन गया ₹490000000 का मालिक

2 hours ago

Last Updated:February 05, 2026, 23:42 IST

Indian Man Wins Lottery: अक्सर कहा जाता है कि दोस्तों की सलाह पर कोई काम करने से सावधान रहना चाहिए क्योंकि कई मौकों पर पछताना पड़ता है. हालांकि, कर्नाटक के उडुपी के रहने वाले शांतनु के साथ कुछ अलग ही हो गया. अपने परिवार की किस्मत बदलने के लिए दुबई में गया था. लेकिन, उसकी किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि रातों-रात वह करोड़पति बन गया.

₹490000000 का जैकपॉट, विदेश में पसीना बहा रहा था युवक, रातों-रात बदली किस्मतZoom

दुबई में भारतीय लड़के की लगी लॉट्री. (एआई इमेज)

Karnataka Boy Wins 49 crore Lottery: कहते हैं जब ऊपर वाला देता है, तो छप्पर फाड़ कर देता है. यह कहावत कर्नाटक के उडुपी जिले के रहने वाले 33 वर्षीय शांतनु शेट्टीगर के लिए अक्षरशः सच साबित हुई है. खाड़ी देश में अपनी मेहनत की रोटी कमाने गए शांतनु की किस्मत का सितारा ऐसा चमका कि वे एक ही पल में अरबपति बन गए. अबू धाबी के मशहूर ‘बिग टिकट’ (Big Ticket) ड्रॉ ने उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी है, जहाँ उन्होंने 2 करोड़ दिरहम यानी भारतीय मुद्रा में लगभग 49 करोड़ रुपये का बंपर इनाम जीता है.

साधारण प्रवासी से करोड़पति तक का सफर शांतनु शेट्टीगर, जो मूल रूप से कर्नाटक के तटीय शहर उडुपी के उदयावर के रहने वाले हैं, पिछले कुछ वर्षों से ओमान की राजधानी मस्कट में रह रहे थे. वहां वे रिटेल सेक्टर (खुदरा क्षेत्र) में काम करते हैं. आम प्रवासियों की तरह वे भी अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए विदेश में पसीना बहा रहे थे, लेकिन मंगलवार को जब बिग टिकट के नतीजे ऑनलाइन घोषित हुए, तो उनकी किस्मत ने एक लंबी छलांग लगाई.

दोस्त के साथ साझा की थी लॉटरी

इस जीत की सबसे खास बात यह है कि शांतनु ने यह लॉटरी का टिकट अकेले नहीं, बल्कि अपने एक दोस्त के साथ मिलकर खरीदा था. आयोजकों ने जब विजेता के रूप में शांतनु के नाम की घोषणा की, तो उन्हें पहले यकीन ही नहीं हुआ. जीत की खबर मिलने के बाद, बेहद खुशी और हैरानी जताते हुए शांतनु ने साफ किया कि वे इस विशाल इनामी राशि को अपनी योजना के मुताबिक अपने दोस्त के साथ साझा करेंगे. यह जीत न केवल उनकी किस्मत बल्कि उनकी दोस्ती की भी मिसाल बन गई है.

उडुपी में दिवाली जैसा माहौल

जैसे ही शांतनु की इस ऐतिहासिक जीत की खबर सात समंदर पार उनके गृहनगर उदयावर (उडुपी) पहुंची, वहां जश्न का माहौल छा गया. उनके रिश्तेदारों, दोस्तों और पड़ोसियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि शांतनु हमेशा से ही अपने गांव और लोगों से जुड़े रहे हैं, भले ही वे विदेश में काम कर रहे हों. दोस्तों ने फोन पर बधाइयों का तांता लगा दिया और इसे पूरे समुदाय के लिए गर्व का क्षण बताया.

शाम होते-होते करोड़पति

मंगलवार का दिन शेट्टीगर परिवार के लिए एक सामान्य दिन की तरह शुरू हुआ था, लेकिन शाम होते-होते वे करोड़पतियों की सूची में शामिल हो गए. 49 करोड़ रुपये की यह रकम किसी भी इंसान की कई पीढ़ियों को संवारने के लिए काफी है. फिलहाल, शांतनु मस्कट में ही हैं और इस जीत की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उडुपी में उनके घर पर अभी से ही बधाई देने वालों का मेला लगा हुआ है.

About the Author

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व...और पढ़ें

Location :

Bangalore,Karnataka

First Published :

February 05, 2026, 23:37 IST

homenation

₹490000000 का जैकपॉट, विदेश में पसीना बहा रहा था युवक, रातों-रात बदली किस्मत

Read Full Article at Source