राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान गुरुवार को यानी आज भी राज्यसभा में खूब गहमा-गहमी देखी गई. संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से सदन की कार्यवाही में बाधा नहीं डालना चाहिए. उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने नहीं देना का आरोप गलत है. राहुल गांधी को भटकने से आप समझाते क्यों नहीं ? इसके बाद विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने भी सत्ता पक्ष पर तीखा हमला किया. उन्होने कहा राहुल गांधी आपसे ज्यादा समझदार हैं. हालांकि उनके एक शब्द को सदन की कार्यवाही से बाहर कर दिया गया. पिछले चार दिनों से सदन नहीं चल पा रहा है क्योंकि विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया जा रहा है
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |

2 hours ago

