गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानियां आम हो गई हैं. ऐसे में कई लोग घरेलू और आयुर्वेदिक उपायों की ओर रुख कर रहे हैं. आयुर्वेदाचार्य ने बताया कि गैस और कब्ज से राहत पाने के लिए एक आसान घरेलू काढ़ा फायदेमंद हो सकता है. इसे बनाने के लिए एक लीटर पानी को गर्म करें और उसमें अजवाइन, मेथी दाना, तुलसी के पत्ते और काला नमक डालें. इस मिश्रण को करीब 15 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें, ताकि सभी औषधीय तत्व पानी में अच्छी तरह मिल जाएं. इसके बाद पानी को छानकर सेवन किया जा सकता है. उनके अनुसार यह काढ़ा पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और पेट के भारीपन को कम करने में मदद करता है. वहीं, पुरानी कब्ज की समस्या को दूर करने में हर्रा, बहेड़ा और आंवला (त्रिफला) के साथ सनई पत्ती और मरोड़ फली का मिश्रण सहायक माना जाता है. इन जड़ी-बूटियों के संतुलित उपयोग से आंतों की सक्रियता बढ़ती है और मल त्याग में आसानी होती है. हालांकि किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी माना जाता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |

1 hour ago

