गया शहर के इन इलाकों में दो दिन बिजली रहेगी गुल, विभाग ने जारी की एडवाइजरी

1 hour ago

Last Updated:February 21, 2026, 18:47 IST

विभाग ने 33 केवी एपी कॉलोनी फीडर से जुड़े सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे सुबह 10 बजे से पहले पानी भरने सहित अन्य आवश्यक घरेलू कार्य पूरे कर लें. साथ ही मोबाइल, इन्वर्टर, पावर बैंक, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को पहले से चार्ज कर लें, ताकि कटौती के दौरान परेशानी कम हो.

गया शहर के इन इलाकों में दो दिन बिजली रहेगी गुल, विभाग ने जारी की एडवाइजरीZoom

बिजली रहेगी गुल

गया: बिहार के गया शहर के कई इलाकों में 22 और 23 फरवरी को निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इससे लोगों को कुछ घंटों तक असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. बिजली विभाग ने पूर्व सूचना जारी कर उपभोक्ताओं से आवश्यक तैयारियां करने की अपील की है.

मेंटेनेंस के कारण बिजली कटौती
South Bihar Power Distribution Company Limited (साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड) द्वारा रीस्ट्रेंथनिंग (सुदृढ़ीकरण) कार्य और झुके हुए ब्रैकेट के मेंटेनेंस के कारण यह बिजली कटौती की जा रही है. विभाग के अनुसार 33 केवी एपी कॉलोनी फीडर 1 और 2 को दोनों दिनों में चार-चार घंटे के लिए बंद रखा जाएगा.

इन इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित
गया शहरी क्षेत्र के विद्युत अभियंता ने बताया कि 22 और 23 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक एपी कॉलोनी, क्रेन स्कूल क्षेत्र, मुस्तफाबाद, जनता फ्लैट, बैंक कॉलोनी, चाणक्य पुरी, कटारी हिल रोड, आशा सिंह मोड़, भट बिगहा, अशोक नगर, एलआईजी, एमआईजी क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

उपभोक्ताओं से अनुरोध
विभाग ने 33 केवी एपी कॉलोनी फीडर से जुड़े सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे सुबह 10 बजे से पहले पानी भरने सहित अन्य आवश्यक घरेलू कार्य पूरे कर लें. साथ ही मोबाइल, इन्वर्टर, पावर बैंक, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को पहले से चार्ज कर लें, ताकि कटौती के दौरान परेशानी कम हो.

निर्धारित समय के बाद बिजली आपूर्ति
विभाग के मुताबिक, आगामी होली और अन्य त्योहारों को ध्यान में रखते हुए तथा नियमित रखरखाव कार्य के तहत बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए यह मेंटेनेंस किया जा रहा है. इस दौरान ट्रांसफार्मर और अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों की जांच भी की जाएगी, जिससे भविष्य में बिजली आपूर्ति में होने वाली अनियमितताओं को कम किया जा सके. बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समय के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क...और पढ़ें

First Published :

February 21, 2026, 18:47 IST

Read Full Article at Source