Amla dhaincha recipe: आम और आंवले का अचार तो आपने कई बार खाया होगा. लेकिन क्या कभी आंवले का ढेंचा चखा है? अगर नहीं, तो यह पारंपरिक और अनोखा व्यंजन जरूर ट्राई करने लायक है. आंवले का ढेंचा कम सामग्री में बनने वाला ऐसा स्वादिष्ट व्यंजन है. जिसे सही तरीके से एयरटाइट डिब्बे में रखकर कई सालों तक सुरक्षित रखा जा सकता है. व्यंजन विशेषज्ञ डॉ. सविता श्रीवास्तव बताती है कि ढेंचा बनाने के लिए सबसे पहले आंवले को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें. कड़ाही में तेल गर्म कर हरी मिर्च, लहसुन और जीरा भूनें, फिर आंवला डालकर 2-3 मिनट पकाएं. इसके बाद आंवला, भुनी मूंगफली और नमक को सिल-बट्टे में दरदरा पीस लें. अंत में सरसों के तेल में मिलाकर रखें. यह स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है.
क्या आपने खाया है आंवले का ढेंचा? अचार से है बिल्कुल अलग, सेहत के लिए भी फायदेमंद; जानें रेसिपी
2 hours ago
- Homepage
- News in Hindi
- क्या आपने खाया है आंवले का ढेंचा? अचार से है बिल्कुल अलग, सेहत के लिए भी फायदेमंद; जानें रेसिपी


