कौन है आकाश भाटी जिनका नाम अनुष्का यादव के मामले में तेज प्रताप यादव ने लिया? जानिए पूरा मामला

1 hour ago

पटना. बीते दिनों अपनी कथित प्रेमिका अनुष्का यादव को लेकर चर्चा में रह चुके तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं. यह इसलिए क्योंकि उसी कथित प्रेमिका अनुष्का के मां बनने और एक बेटी को जन्म देने की खबर सामने आई है. सोशल मीडिया में चल रही इस चर्चा पर कि तेज प्रताप यादव इस बच्ची के पिता हैं, तेज प्रताप यादव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अनुष्का यादव से संबंधों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि न तो उनकी कोई बेटी है और न ही अनुष्का यादव नाम की किसी महिला से उनका कोई संबंध है. तेज प्रताप यादव ने न केवल अनुष्का यादव से अपने किसी भी तरह के संबंध को सिरे से नकारा, बल्कि एक नया मोड़ देते हुए आकाश भाटी का नाम उछाल दिया. तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव से अपने कथित संबंधों के बीच आकाश भाटी का नाम लेते हुए दावा किया कि अनुष्का यादव के बच्चे के पिता आकाश भाटी हैं और इसकी जांच होनी चाहिए कि आकाश भाटी कौन है तथा उस महिला से उसका क्या संबंध है.

अनुष्का से कोई रिश्ता नहीं, तेज प्रताप का साफ बयान

तेज प्रताप का यह बयान 9 फरवरी को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आया. तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर वायरल खबरों को खारिज किया कि अनुष्का यादव ने उनकी बेटी को जन्म दिया है. उन्होंने कहा कि बच्चा उनका नहीं है और अनुष्का से उनका कोई संबंध नहीं है. वे इसे साजिश बताते हुए उदास और खुद के डिप्रेशन में चले जाने का भी जिक्र किया. उन्होंने यह भी कहा कि आकाश भाटी गोला रोड इलाके में रहते हैं और अनुष्का के फ्लैट पर उनका आना जाना रहा है. तेज प्रताप ने इसे अपने खिलाफ रची गई साजिश बताया और कहा कि वे मानसिक रूप से इससे टूट चुके हैं.

भावुक तेज प्रताप, बदनाम करने की साजिश का आरोप

तेज प्रताप ने कहा कि आकाश भाटी (जो गोला रोड में रहते हैं) अनुष्का से जुड़े हैं और वे बेहतर जवाब दे सकते हैं. उन्होंने पूछा कि आकाश भाटी अनुष्का के फ्लैट पर क्यों जाते थे और इसकी जांच होनी चाहिए. तेज प्रताप यादव ने आरजेडी के मुकेश रौशन, संजय यादव, सुनील सिंह, शक्ति सिंह यादव और रमीज को ‘जयचंद’ बताकर आरोप लगाया कि ये लोग उन्हें बदनाम करने और संपत्ति हड़पने की साजिश रच रहे हैं. तेज प्रताप ने कानूनी कार्रवाई की बात कही और कोर्ट जाने की चेतावनी दी.

अनुष्का यादव को लेकर फिर चर्चा में तेज प्रताप यादव

बता दें कि अनुष्का यादव से तेज प्रताप यादव के संबंधों का यह मामला पिछले साल तेज प्रताप के फेसबुक पोस्ट से जुड़ा है जिसमें उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में उन्होंने अनुष्का से 12 साल के रिश्ते का दावा किया था. हालांकि, बाद में उन्होंने कहा था कि अकाउंट हैक हो गया था. बता दें कि फिलहाल तेज प्रताप यादव जनशक्ति जनता दल क प्रमुख हैं और RJD से अलग हैं. अब अनुष्का यादव से उनके संबंधों के बीच खुद उन्होंने आकाश भाटी का नाम पहली बार लिया है और जांच की मांग की है.

अनुष्का यादव से संबंधों की खबरों पर चर्चा में रहे तेज प्रताप यादव का दावा- अनुष्का विवाद में आकाश भाटी की जांच क्यों जरूरी?

तेज प्रताप ने आकाश भाटी को बताया मामले की कड़ी

अब जब तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव से अपने संबंधों से इनकार करते हुए आकाश भाटी का नाम लिया है तो चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर ये हैं कौन? तेज प्रताप यादव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुष्का यादव के बच्चे के पिता के रूप में आकाश भाटी की ओर इशारा किया था. उन्होंने कहा कि अनुष्का यादव से उनका (तेज प्रताप का) कोई संबंध नहीं है और बच्चा उनका नहीं है. तेज प्रताप ने दावा किया कि आकाश भाटी अनुष्का से जुड़े हैं और गोला रोड (पटना इलाका) में रहते हैं.

गोला रोड, फ्लैट और सवाल, जांच की मांग कर रहे तेज प्रताप

तेज प्रताप यादव ने इसके साथ ही इस मामले की जांच की मांग की कि आकाश भाटी कौन हैं, अनुष्का से उनका क्या संबंध है, और क्यों वे अनुष्का के फ्लैट पर जाते थे. तेज प्रताप ने आकाश भाटी को ‘बेहतर जवाब देने वाला’ बताया और कहा कि वे इस मामले में सच्चाई बता सकते हैं. बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उन्हें आकाश भाटी को आकाश गुर्जर भी कहा गया है, लेकिन मुख्य नाम भाटी ही बताया जा रहा है.

आरजेडी नेताओं पर गंभीर आरोप, जयचंद बता घेरने की कोशिश

अब जब चर्चा इस बात की है कि आकाश भाटी कौन है, तो यह जान लीजिए कि अब तक की जानकारी के अनुसार, आकाश भाटी कोई पब्लिक फिगर, नेता या सेलिब्रिटी नहीं हैं. उनका नाम सिर्फ इस विवाद में आया है. कोई आधिकारिक पुष्टि या जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है कि उनका अनुष्का यादव से क्या संबंध है. तेज प्रताप ने अनुष्का यादव से उनका नाम जोड़ने को साजिश बताया है और आरजेडी के पांच लोगों को ‘जयचंद’ कहकर बदनामी का आरोप लगाया और इसी क्रम में आकाश भाटी का नाम भी आया है.

आकाश भाटी कौन है? अब तक अनसुलझा है सवाल

बता दें कि अनुष्का यादव के मां बनने की खबर 8 फरवरी को केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के X पोस्ट के बाद बड़ी तेजी से फैली थी. हालांकि इस पोस्ट को बाद में डिलीट कर दिया गया था. वहीं, तेज प्रताप ने इस तरह की बातों को सिरे से खारिज कर दिया और फर्जी बताया. बहरहाल, यह मामला अब व्यक्तिगत आरोप, राजनीतिक बदले और सोशल मीडिया ट्रायल के बीच फंसा दिख रहा है. आने वाले दिनों में जांच होती है या नहीं, यह अलग बात है, लेकिन फिलहाल बिहार की राजनीति को एक और विवादित कहानी जरूर मिल गई है.

Read Full Article at Source