कैप्‍टन सभरवाल तुम ही सही निकले... AI-171 क्रैश के बाद भी नहीं सुधरी एयर इंडिया, अब AI-132 का ऑफ हुआ फ्यूल स्विच

1 hour ago

Last Updated:February 03, 2026, 16:15 IST

लंदन-बेंगलुरु आने को तैयार AI-132 फ्लाइट के फ्यूल कंट्रोल स्विच में अचानक तकनीकी खराबी आ गई. गनीमत रही कि इस खामी के बारे में समय रहते पायलट पता चल गया. वहीं, इस घटना ने AI-171 हादसे में कैप्‍टन सुमित सभरवाल पर लगे सवालों को नए सिरे से चर्चा में ला दिया है.

कैप्‍टन सभरवाल तुम ही सही निकले... AI-171 के बाद AI-132 का ऑफ हुआ फ्यूल स्विच

AI-171 Crash: लंदन से बेंगलुरु के लिए टेकऑफ को तैयार एयर इंडिया की फ्लाइट AI-132 के फ्यूल कंट्रोल स्विच में अचानक आए टेक्निकल ग्लिच ने न केवल पुराने जख्‍मों को हरा कर दिया है, बल्कि अहमदाबाद प्‍लेन क्रैश को लेकर कैप्‍टन सुमित सभरवाल के खिलाफ खड़े किए जा रहे नैरेटिव पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल, बीते दिनों अहमदाबाद AI-171 प्‍लेन क्रैश का ठीकरा कैप्टन सभरवाल पर फोड़ने की कोशिश की जा रही थी.

आपको बता दें कि एयरक्राफ्ट एक्‍सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्‍यूरो (एएआईबी) की रिपोर्ट को आधार बनाकर कुछ अमेरिकी एजेंसियों ने दावा किया था कि कैप्‍टन सभरवाल ने फ्यूल कंट्रोल स्विच को ऑफ कर दिया था, जिसकी वजह से क्रैश हुआ. वहीं, लंदन से बेंगलुरु आने वाली एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइन प्‍लेन में आई फ्यूल कंट्रोल स्विच की दिक्‍कत ने सभी को यह करने के लिए मजबूर कर दिया है कि कैप्‍टन सभरवाल तुम सही निकले.

क्‍या है एयर इंडिया AI-132 की घटना?

यह मामला पहली फरवरी का है. एयर इंडिया की फ्लाइट AI-132 को लंदन से बेंगलुरु के लिए रवाना होना था. इस फ्लाइट के लिए भी एयर इंडिया ने अपना बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्‍लेन तैनात किया था. फ्लाइट टेकऑफ से ठीक पहले हुए प्री-फ्लाइट चेक में एयरलाइन की इंजीनियरिंग टीम ने पाया कि प्‍लेन के फ्यूल कंट्रोल स्विच में दिक्‍कत है. इसके बाद इस फ्लाइट को कैंसल कर प्‍लेन को ग्राउंड कर दिया गया. वहीं, इस खबर के बाहर आते ही उस नैरेटिव पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई, जिसमें कैप्‍टन सुमित सभरवाल को अहमदाबाद प्लेन क्रैश का दोषी ठहराने की कोशिश की जा रही थी.

AI-171 के क्रैश से लेकर अब तक…

12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन गेटविक जा रही एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के ठीक बाद क्रैश हो गई थी. बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर पर सवार 242 पैसेंजर्स में 241 की मृत्‍यु हो गई थी. अहमदाबाद प्‍लेन क्रैश में प्‍लेन में सवार सभी 12 क्रू मेंबर्स को भी अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था. साथ ही, इस क्रैश में जमीन पर मौजूद 19 लोगों की भी मौत हुई थी. प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में पाया गया कि टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद दोनों इंजनों के फ्यूल कंट्रोल स्विच ‘रन’ से ‘कटऑफ’ पोजीशन में चले गए थे. एएआईबी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में क्रैश से पहले दोनों पायलट के बीच फ्यूल कंट्रोल स्विच को लेकर हुई बातचीत का हवाला भी दिया गया था. इसमें एक पायलट ने दूसरे से पूछा था कि तुमने कटऑफ क्यों किया? दूसरे ने जवाब दिया कि मैंने नहीं किया. इसके बाद, 15,600 फ्लाइट आवर्स का अनुभव रखने वाले कैप्टन सुमीत सबरवाल को निशाना बनाया गया. इस हादसे के लिए कैप्टन सुमीत सबरवाल के खिलाफ नैरेटिव सेट किया जाने लगा. इसके बाद, कैप्‍टन सुमित सभरवाल के 91 वर्षीय पिता पुष्कराज सभरवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर पक्षपात और बोइंग के बचाव का आरोप लगाया था.

टेकऑफ से पहले प्री-फ्लाइट चेक में प्‍लेन में कौन-कौन सी चीजें चेक की जाती है?
इंजीनियरिंग टीम सबसे पहले स्विच और उससे जुड़े मैकेनिज्म की फिजिकल जांच करती है. इसके बाद वायरिंग, सर्किट और इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल टेस्ट होते हैं. सॉफ्टवेयर लॉग और सिस्टम मैसेज को भी चेक किया जाता है, ताकि पता चले कि घटना के समय प्‍लेन ने क्या दर्ज किया. जरूरत पड़ने पर मैन्युफैक्चरर को भी डेटा भेजा जाता है ताकि डिजाइन या सिस्टम लॉजिक की जांच हो सके.

क्या इससे पूरी ड्रीमलाइनर फ्लीट पर सवाल खड़े होते हैं?
इस घटना ने न केवल बोइंग 787 ड्रीमलाइन, बल्कि बोइंग के दूसरी सिरीज वाले प्‍लेन को भी सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है. एएआईबी की पहली रिपोर्ट में इस बात का साफ जिक्र किया गया था कि अहमदाबाद प्‍लेन क्रैश से पहले भी बोइंग प्‍लेन के फ्यूल कंट्रोल स्विच में दिक्‍कतें दर्ज की गई थीं. इन दिक्‍कतों को लेकर पहले भी अलग अलग एविएशन रेगुलेटर्स की तरह से अलर्ट जारी किए जा चुके हैं.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to ...और पढ़ें

First Published :

February 03, 2026, 16:15 IST

homenation

कैप्‍टन सभरवाल तुम ही सही निकले... AI-171 के बाद AI-132 का ऑफ हुआ फ्यूल स्विच

Read Full Article at Source