करीमनगर मेयर चुनाव में कांग्रेस ने किया खेल, सबसे बड़ी पार्टी बनकर भी हाथ मलती रह गई बीजेपी

2 hours ago

होमताजा खबरदेश

करीमनगर मेयर चुनाव में कांग्रेस ने किया खेल, हाथ मलती रह गई बीजेपी

Last Updated:February 16, 2026, 07:17 IST

Karimnagar mayor Election: 66 सदस्यों वाली करीमनगर नगर निगम में बीजेपी 30 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. वहीं कांग्रेस को 14 सीटें और बीआरएस को 9 सीटें मिलीं. इसके अलावा असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM को तीन सीटें मिलीं, जबकि दस इंडिपेंडेंट पार्षद भी चुने गए हैं. करीमनगर मेयर चुनाव में कांग्रेस को अब बहुमत का आंकड़ा पार करने के लिए एक और पार्षद की जरूरत है और वह निर्दलीयों से सपोर्ट हासिल करने की पूरी कोशिश कर रही है.

करीमनगर मेयर चुनाव में कांग्रेस ने किया खेल, हाथ मलती रह गई बीजेपीZoom

66 सदस्यीय वाली करीमनगर नगर निगम में बीजेपी 30 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि कांग्रेस को 14 सीटें मिली हैं.

तेलंगाना स्थित करीमनगर नगर निगम के मेयर के चुनाव से पहले एक नाटकीय मोड़ में पांच पार्षद रविवार को सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए. ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB) के दो पार्षदों समेत पांच इंडिपेंडेंट पार्षद राज्य के मंत्रियों पोन्नम प्रभाकर और डी. श्रीधर बाबू की मौजूदगी में ऑफिशियली कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए. एआईएफबी के पार्षदों में से एक साई ज्योति, जो शुक्रवार को बीजेपी में शामिल हुई थीं, रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं.

सबसे बड़ी पार्टी बनकर भी पीछे रह गई बीजेपी

यह घटनाक्रम करीमनगर कॉर्पोरेशन में सत्ता हासिल करने की बीजेपी की कोशिशों के लिए एक झटका था. कॉर्पोरेशन के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव सोमवार को होना है. 66 सदस्यों वाली करीमनगर कॉर्पोरेशन में, बीजेपी 30 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.

वहीं कांग्रेस पार्टी को 14 सीटें और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को 9 सीटें मिलीं. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) को तीन सीटें मिलीं. दस इंडिपेंडेंट भी चुने गए हैं.

मेयर का पद जीतने के लिए किसी पार्टी को एक्स-ऑफिशियो सदस्यों समेत 34 वोटों की जरूरत होती है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार, जो करीमनगर से सांसद हैं, चार निर्दलीयों को बीजेपी में शामिल कर लाए थे. इससे बीजेपी की संख्या 34 हो गई थी. बंदी संजय एक्स-ऑफिशियो मेंबर के तौर पर अपना वोट डालने के भी हकदार हैं.

कांग्रेस ने कैसे सेट किया गेम?

कांग्रेस ने रविवार को मेयर की सीट जीतने की कोशिशें तेज कर दीं, उन्होंने बीजेपी में शामिल हुए एक निर्दलीय को अपने खेमे में शामिल कर लिया. कांग्रेस को एआईएमआईएम का सपोर्ट है और उसने मुख्य विपक्षी पार्टी बीआरएस से भी सपोर्ट मांगा है. तीनों पार्टियों की कुल संख्या 26 है. वहीं पांच निर्दलीयों के जुड़ने से संख्या 31 हो जाती है और करीमनगर और मानाकोंदूर के विधायक के एक्स-ऑफिशियो वोटों से यह और बढ़कर 33 हो जाती है.

कांग्रेस को बहुमत का आंकड़ा पार करने के लिए एक और पार्षद की जरूरत है और वह निर्दलीयों से सपोर्ट हासिल करने की पूरी कोशिश कर रही है. सत्ताधारी पार्टी ने अपने पार्षदों और निर्दलीयों को हैदराबाद के एक होटल में शिफ्ट कर दिया है. हालांकि बीजेपी निजामाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में भी कुल 60 डिवीजन में से 28 जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन पार्टी 31 के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही है.

About the Author

Saad Omar

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T...और पढ़ें

Location :

Hyderabad,Telangana

First Published :

February 16, 2026, 07:17 IST

Read Full Article at Source