इंडोनेशिया में भारी बारिश से 15 की मौत:1300 लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया, 1800 से ज्यादा घर बहे

2 weeks ago

जकार्ताकुछ ही क्षण पहले

कॉपी लिंक
इंडोनेशिया के सुलावेसी में बाढ़ और भूस्खलन से 14 लोगों की मौत हो गई। - Dainik Bhaskar

इंडोनेशिया के सुलावेसी में बाढ़ और भूस्खलन से 14 लोगों की मौत हो गई।

इंडोनेशिया में गुरुवार (3 मई) से जारी भारी बारिश के कारण अब तक 15 लोगों की मौत हो गई हैं। इंडोनेशिया के डिजास्टर मैनेजमेंट के मुताबिक, पूरे देश में दर्जनों घर बह गए और सड़कें भी टूट गई हैं।

डिजास्टर मैनेजमेंट के अधिकारी अब्दुल मुहारी ने बताया कि शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार रात एक बजे दक्षिण सुलावेसी में भूस्खलन हुआ, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। पूरे देश में अब तक 1300 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया और 1800 से ज्यादा घर बह गए है। साउथ सुलावेसी में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। बाढ़ से लोगों को निकालने के लिए डिजास्टर मैनेजमेंट की कई टीमें लगी हुई है।

इंडोनेशिया में बारिश के बाद भूस्खलन हुआ।

इंडोनेशिया में बारिश के बाद भूस्खलन हुआ।

तस्वीरों में देखिए बाढ़ का असर...

इंडोनेशिया के वाजो, साउथ सुलावेसी में बाढ़ के बाद पूरे गांव को खाली कराया गया।

इंडोनेशिया के वाजो, साउथ सुलावेसी में बाढ़ के बाद पूरे गांव को खाली कराया गया।

सुली में बाढ़ से शहर की मुख्य सडक टूट गई।

सुली में बाढ़ से शहर की मुख्य सडक टूट गई।

उत्तरी सुलावेसी में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से घर भी पानी से साथ बह गया।

उत्तरी सुलावेसी में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से घर भी पानी से साथ बह गया।

लोग बाढ़ के पानी में अपना सामान ढूंढ रहे हैं।

लोग बाढ़ के पानी में अपना सामान ढूंढ रहे हैं।

सिद्रप में पूरा गांव पानी में डूब गाया।

सिद्रप में पूरा गांव पानी में डूब गाया।

वजह- लगातार हो रही पेड़ों की कटाई

देश के 13 डिस्ट्रिक्ट बाढ़ की चपेट में आ गए है। ज्यादातर इलाकों में 10 फीट से पानी भरा हुआ। बचाव दल रबर की नाव से लोगों को निकाल रहा। इंडोनेशिया के कई शहरों में दो दिन से बिजली नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि इंडोनेशिया में बीते कुछ साल से लगातार पेड़ों की कटाई बढ़ी हैं। यहीं वजह जो इंडोनेशिया बार-बार बाढ़ का सामना कर रहा है।

इससे पहले मार्च में आई बाढ़ से 30 लोगों की मौत और 80 हजार लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा था। इंडोनेशिया ​​​​​​ के डोनेशिया के मध्य जावा द्वीप में आई बाढ़ ने वहाँ तबाही मचा दी थी। बाढ़ का मुख्य कारण बांध से पानी का रिसाव रहा था जिससे की वहाँ के 11 जिलों के 88 गांव डूब गए थे।

रिसाव के बाद पास मौजूद हजारों घरों में पानी घुस गया और लोग अपने घर छोड़कर भाग गए थे। इसमें ढाई लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए थे जिसमें से 23,000 से ज्यादा लोगों ने शेल्टर होम में शरण ली थी।

बाढ़ से जुड़ी ये खबर भी पढ़े...

UAE में 15 दिन बाद फिर बाढ़ की चेतावनी:स्कूल और बस सेवा बंद, एयरपोर्ट में पानी भरा; चार उड़ानें रद्द

दुबई में 15 दिन के बाद फिर से तेज बारिश हो रही है। बारिश के कारण कई शहरों में पानी भरने की संभावना जताई जा रही है। UAE के मौसम विभाग के मुताबिक, 2 और 3 मई तक पूरे देश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है​​​​​​​...पूरी खबर यहां पढ़े

ब्राजील में बाढ़ से तबाही:29 लोगों की जान गई, 10 हजार लोग घर छोड़ने को मजबूर

ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बाढ़ की वजह से रियो ग्रांडे डो सुल में 29 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 60 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। तूफान और बाढ़ की वजह से करीब 150 नगर पालिकाओं को नुकसान हुआ है...पढ़िए पूरी खबर

Read Full Article at Source