'आगरा को जला दो, दिल्ली को हिला दो' लश्कर-जैश की फिर गीदड़भभकी, कश्मीर में जिहाद का उगला जहर

1 hour ago

Last Updated:February 07, 2026, 07:37 IST

जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) जैसे आतंकवादी संगठनों के शीर्ष कमांडरों ने 'कश्मीर सॉलिडैरिटी डे' के मौके पर भारत के खिलाफ खुलेआम जहर उगला. इन रैलियों में भारत के खिलाफ जिहाद का आह्वान किया गया और बड़े भारतीय शहरों को निशाना बनाने की धमकियां दी गईं.

'आगरा को जला दो, दिल्ली को हिला दो' लश्कर-जैश की कश्मीर में जिहाद की गीदड़भभकीZoom

PoK में जैश कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने पाकिस्तानियों से आतंकी संगठन में शामिल होने का आह्वान किया. (फाइल फोटो)

पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में तथाकथित ‘कश्मीर सॉलिडैरिटी डे’ के मौके पर जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) जैसे आतंकवादी संगठनों के शीर्ष कमांडरों ने खुले मंच से भारत के खिलाफ जहर उगला. इन रैलियों में भारत के खिलाफ जिहाद का आह्वान किया गया और बड़े भारतीय शहरों को निशाना बनाने की धमकियां दी गईं. इन बयानों के बाद भारतीय खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं.

अगरा, दिल्ली और दक्कन को लेकर खुली धमकी

लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग के वरिष्ठ नेता और कट्टर विचारधारा वाले कमांडर सैयद अब्दुल रहमान नकवी का बयान सबसे ज्यादा चिंताजनक माना जा रहा है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, नकवी ने भीड़ को उकसाते हुए नारे लगवाए और खुले तौर पर कहा कि संगठन ‘अगरा को आग में झोंक देगा, दक्कन को जगा देगा और दिल्ली को हिला देगा.’

उसकी यह बयानबाजी भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से गंभीर खतरे के रूप में देखी जा रही है.

PoK में जैश का भड़काऊ भाषण

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के रावलाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने एक बड़ी सभा को संबोधित किया. उसने पाकिस्तानी युवाओं से आतंकवादी संगठन में शामिल होने की अपील की और दावा किया कि उसके समर्थक ‘पूरी ताकत और आतंक के साथ दुश्मन को कुचलने के लिए तैयार हैं.’

कश्मीरी ने यह भी कहा कि दिल्ली और दुनिया की बड़ी ताकतों को ‘संदेश’ दिया जाएगा. उसने अपने भाषण में अमेरिका, इंग्लैंड और इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू का भी सीधे तौर पर जिक्र किया.

नए आतंकियों को मंच पर किया पेश

इस रैली में जैश की तथाकथित ‘नई पीढ़ी’ के आतंकियों को भी मंच पर पेश किया गया, जिससे यह संकेत मिलता है कि संगठन खुलेआम भर्ती अभियान चला रहा है. यही मसूद इलियास कश्मीरी पहले यह स्वीकार कर चुका है कि भारत की कार्रवाई में जैश के बहावलपुर स्थित मुख्यालय को भारी नुकसान हुआ था और धमाकों के बाद आतंकवादी ‘टुकड़ों में बिखर गए थे.’

‘अखंड भारत’ तोड़ने की गीदड़भभकी

लाहौर में दिए गए अपने भाषण में सैयद अब्दुल रहमान नकवी ने भारत की क्षेत्रीय अखंडता पर भी हमला बोला. उसने कहा कि वह अपने ‘बुजुर्गों की वसीयत’ को पूरा करेगा और ‘अखंड भारत’ को तोड़ने का काम करेगा. नकवी के संबंध लश्कर प्रमुख हाफिज सईद और उसके बेटे तल्हा सईद से बेहद करीबी बताए जाते हैं.

भारत में हाई अलर्ट

इन उकसाऊ भाषणों और खुली धमकियों के बाद भारत की खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है. एजेंसियों को आशंका है कि इन बयानों का मकसद सीमा पार से हिंसा को हवा देना और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देना हो सकता है.

सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

About the Author

Saad Omar

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T...और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

February 07, 2026, 07:37 IST

homeworld

'आगरा को जला दो, दिल्ली को हिला दो' लश्कर-जैश की कश्मीर में जिहाद की गीदड़भभकी

Read Full Article at Source