'असम को ₹47,600 करोड़ की सौगात', फिर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- वादा पूरा करना सबके बस की नहीं

2 hours ago

होमताजा खबरदेश

'असम को ₹47,600 करोड़ की सौगात', फिर पीएम मोदी का कांग्रेस पर बोला हमला

Last Updated:March 13, 2026, 17:26 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के कोकराझार और गुवाहाटी को विकास की सौगात दी. उन्होंने कोकराझार में ₹4,570 करोड़ की सड़क और रेल परियोजनाओं के साथ-साथ पीएम ने देशभर के किसानों के लिए पीएम-किसान की 22वीं किस्त जारी की. विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इस मेगा विजिट को असम की तस्वीर बदलने वाले कदम के रूप में देखा जा रहा है.

'असम को ₹47,600 करोड़ की सौगात', फिर पीएम मोदी का कांग्रेस पर बोला हमलाZoom

पीएम मोदी ने असम को 48 घंटे में लगभग 48 हजार करोड़ का तोहफा दिया.

कोकराझार/गुवाहाटी: मोदी की गारंटी का मतलब पूरा होने की गारंटी. इसका डंका तो अब नॉर्थ-ईस्ट भारत में भी बज रहा है. इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के कोकराझार में 4,570 करोड़ रुपये के तोहफे में परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. पिछले चार महीनों में प्रधानमंत्री मोदी असम के चौथे दौरे पर हैं. उन्होंने राज्य में हाईवे और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ विकास का वादा किया और कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि वादा पूरा करना कांग्रेस की बस की बात नहीं है.

प्रधानमंत्री ने कोकराझार में असम माला 3.0 का भूमि पूजन किया. इसके तहत 900 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण होगा, जो राष्ट्रीय राजमार्गों को ग्रामीण इलाकों से जोड़ेंगी. इसके अलावा, बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (BTC) क्षेत्र में 1,100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चार फ्लाईओवर और दो पुलों की आधारशिला भी रखी. इससे न केवल ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि पर्यटन और कृषि क्षेत्र को भी नई उड़ान मिलेगी.

रेलवे और किसानों के लिए खुशियों की सौगात

पीएम मोदी ने रेलवे की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए बशबारी में एक पीरियोडिक ओवरहालिंग (POH) वर्कशॉप की आधारशिला रखी. साथ ही, तीन नई ट्रेनों- कामाख्या-चार्लापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस, गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस और नारंगी-अगरतला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. किसानों के लिए सबसे बड़ा तोहफा PM-KISAN की 22वीं किस्त के रूप में आया, जिसमें देशभर के 9.3 करोड़ किसानों को लाभ मिला.

गुवाहाटी में विकास की गंगा

कोकराझार के बाद पीएम गुवाहाटी पहुंचे, जहां वे 19,680 करोड़ रुपये की योजनाओं का शुभारंभ करेंगे. इसमें चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टा वितरण, नुमालीगढ़ रिफाइनरी का विस्तार और उत्तर पूर्व गैस ग्रिड का उद्घाटन शामिल है. कामाख्या मंदिर तक जाने के लिए एक आधुनिक रोपवे परियोजना की आधारशिला भी रखी जाएगी, जिससे प्रतिदिन 17,000 श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर सकेंगे. विपक्ष के घेराबंदी के बीच, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम के लोग अपने पीएम मोदी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. ये 48 घंटे असम के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखे जाएंगे.

About the Author

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व...और पढ़ें

First Published :

March 13, 2026, 17:26 IST

Read Full Article at Source