अप्रैल और मई में यहां होती है बर्फबारी, गर्मियों की छुट्टियों में भी देख सकते हैं स्नोफॉल

4 weeks ago
गर्मी में बर्फबारी- India TV Hindi Image Source : SOCIAL गर्मी में बर्फबारी

गर्मी के दिनों में स्कूल की छुट्टियां होती है। ऐसे में बहुत सारे लोग बच्चों के साथ घूमने फिरने का प्लान बनाते हैं। उत्तराखंड और हिमाचल के हिल स्टेशन दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए खास आकर्षण का केन्द्र बनते हैं। ठंडी जगह पर घूमने जाने का प्लान बनाते ही लोगों के जहन में शिमला, मसूरी जैसे हिल स्टेशन ही आते हैं। इन हिल स्टेशन पर इतनी भीड़ रहती है कि आप सुकून के कुछ पल भी नहीं बिता पाते। ऐसे में हम आपको एक ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बता रहे हैं जहां अप्रैल मई की गर्मी में भी आपको जैकेट पहननी पड़ जाएंगी। यहां अप्रैल और मई में आपको बर्फबारी होते हुए भी मिल सकती है। आपको यकीन नहीं होगा कि एक ओर देश में लोग गर्मी से बेहाल हैं तो वहीं दूसरी ओर आप बर्फबारी का मजा ले रहे हैं। जानिए ये हिल स्टेशन कौन सा है?

सिक्किम में बिताएं सुकून के पल

Image Source : INDIA TV

Gangtok

अगर आपको छुट्टियों में रिलेक्स करना है और कुछ सुकून के पल बिताने हैं तो नॉर्थ ईस्ट के सबसे फेमस हिल स्टेशन सिक्किम घूमने का प्लान कर लें। सिक्किम बेहद खूबसूरत और कम भीड़-भाड़ वाली जगह है। यहां के टूरिस्ट प्लेसेस पर आपको बहुत कम लोग ही दिखेंगे। एकदम साफ सुथरा और प्रकृति की गोद में बैठा ये राज्य अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। सिक्किम की राजधानी गंगटोक में घूमने की कई जगह हैं। अप्रैल मई के महीने में भी यहां ठंडा मौसम रहता है।

नाथुलापास में अप्रैल मई में भी होती है बर्फबारी

Image Source : INDIA TV

Nathula Snow Fall

गंगटोक से 3 घंटे की दूरी तय करके आप नाथुलापास घूमने जा सकते हैं। यहां एक तरफ बहती नदी और दूसरी ओर बर्फ से ढ़के पहाड़ देखते ही मन रोमांच से भर जाएगा। नाथुलापास जाते वक्त आपको शानदार पहाड़ियां दिखेंगी। जब आप चांगू झील को पार करेंगे तो आपको बर्फ की चादर ओढ़े सफेद पहाड़ियां नजर आने लगेंगी। ऊपर पहुंचते ही आपको चारों तरह स्नो ही स्नो नज़र आएगी। अगर आपकी किस्मत ने साथ दिया तो यहां बर्फबारी भो हो सकती है। मई के महीने में भी नाथुलापास में बर्फबारी हो जाती है। आप यहां जमकर बर्फबारी का मजा ले सकते हैं।

Latest Lifestyle News

Read Full Article at Source