Last Updated:February 11, 2026, 12:36 IST

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम रहे एनसीपी नेता अजित पवार के निधन पर सवाल उठने लगे हैं. पवार परिवार के सदस्य और एनसीपी-एसपी के नेता रोहित पवार ने दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा है कि इस पूरी घटना में विमान से मुख्य पायलट मिस्टर कपूर की भूमिका संदिग्ध है. उन्होंने कहा कि मेरे चाचा अजित पवार के प्लेन दुर्घटना को लेकर लोगों के मन में शंकाएं हैं. मेरे मन में शंकाएं हैं. मैंने 13 दिन में अपने सूत्रों के माध्यम से सूचनाएं जुटाई हैं. हम इस मसले पर बहुत भावनात्मक हैं. हमने अपने परिवार के एक सदस्य को खोया है. एनसीपी-एसपी के विधायक और अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने कहा कि हमारा ऑब्जेक्शन मेन पायलट पर है. हमारा ऑब्जेक्शन मिस्टर कपूर पर है.
रोहित पवार ने कहा कि वीएसआर कंपनी के विमान में अवैध तौर पर पीछे तेल रखा जाता है. ये हमें बताया गया है. हमें इसकी जानकारी चाहिए. उन्होंने मांग की कि क्लीयरेंस इंजीनियर, क्वालिटी इंजीनियर और मेंटेनेंस इंजीनियर को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच हो.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
First Published :
February 11, 2026, 12:29 IST

1 hour ago
