Last Updated:March 16, 2026, 18:08 IST
West Bengal BJP Candidate Full List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट आ गई है. सबसे चौंकाने वाला नाम शुवेंदु अधिकारी का है. उन्हें ममता बनर्जी की सीट से भी कैंडिडेट बनाया गया है.

बंगाल बीजेपी कैंडिडेट लिस्ट: बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. सबसे खास नाम शुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर की हाई-प्रोफाइल सीट से मैदान में उतारा गया है. ममता बनर्जी यहीं से चुनाव लड़ती हैं. इसके अलावा शुभेंदु अपनी सीट नंदीग्राम से भी मैदान में होंगे. पहली लिस्ट में बीजेपी ने 10 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है. यहां देखें पूरी लिस्ट…
दिलीप घोष खरगपुर सदर से
दिलीप घोष खरगपुर सदर से लड़ेंगे. अभिनेता रुद्रनिल घोष शिवपुर से मैदान में होंगे. भाटपारा से पूर्व बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के बेटे पवन सिंह को उतारा गया है. अग्निमित्रा पाल आसनसोल दक्षिण से मैदान में होंगी. लिस्ट में फासीदेवा से दुर्गा मुर्मू और तारकेश्वर से शांतनु पान का नाम है.
पिछली बार ममता से हारे थे शुवेंदु
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी इस बार दो अहम सीटों नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगे. उनका यह कदम सीधे तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए एक बड़ी चुनौती है.नंदीग्राम सीट का अपना एक खास ऐतिहासिक महत्व है, क्योंकि 2021 के चुनावों में शुवेंदु अधिकारी ने यहीं से ममता बनर्जी को मात दी थी. दूसरी ओर, भवानीपुर ममता बनर्जी का पारंपरिक और अजेय गढ़ माना जाता है. इसी सीट से 2021 की हार के बाद उन्होंने उपचुनाव जीतकर विधानसभा में वापसी की थी. इन दोनों सीटों से एक साथ मैदान में उतरकर शुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को उनके ही घर में घेरने और सीधी टक्कर देने की आक्रामक रणनीति अपनाई है.
क्रिकेटर अशोक डिंडा पर भी खेला दांव
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और बंगाल क्रिकेट के दिग्गज अशोक डिंडा को बीजेपी ने मोयना विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है . क्रिकेट की पिच पर अपनी तेज और आक्रामक गेंदबाजी के लिए मशहूर डिंडा अब राजनीतिक मैदान में अपनी इस नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं.
Location :
Kolkata,West Bengal
First Published :
March 16, 2026, 16:57 IST

1 hour ago
