VIDEO: 'जीत ने अंधा कर दिया है तुम्हें, एक हार की जरूरत है', खरगे ने संसद में किसके लिए पढ़ा यह शेर?

VIDEO: 'जीत ने अंधा कर दिया है तुम्हें, एक हार की जरूरत है', खरगे ने संसद में किसके लिए पढ़ा यह शेर?
संसद के बजट सत्र के दौरान, बुधवार को राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने आक्रामक भाषण से सत्ता पक्ष को हिलाकर रख दिया. कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वे केवल भाषण देना और लोगों को गुमराह करना जानते हैं. खरगे ने इस दौरान एक शेर पढ़ा. मल्लिकार्जुन खरगे ने सदन में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुखातिब होकर पीएम मोदी का जिक्र किया और कहा, 'आपकी नफरतें बताती हैं कि आपको प्यार की जरूरत है, जीत ने अंधा कर दिया है तुम्हें आपको एक हार की जरूरत है.' इस शेर के जरिए उन्होंने संदेश दिया कि लगातार मिल रही जीत ने सरकार को जनता की जमीनी हकीकत से दूर कर दिया है. उन्होंने संविधान और सामाजिक न्याय के ढांचे को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश को अब बदलाव की जरूरत है. खरगे ने पीएम मोदी के मणिपुर न जाने पर चुटकी लेते हुए कहा कि पुर्तगाल से वास्कोडिगामा 11 महीने में भारत आ गया था, लेकिन प्रधानमंत्री को दिल्ली से मणिपुर पहुंचने में दो साल लग गए. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने केवल संवैधानिक अधिकारों को कमजोर किया है. महिला आरक्षण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर सरकार गंभीर होती, तो इसे बिना किसी शर्त के तुरंत लागू करती.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |

2 hours ago
