Last Updated:February 12, 2026, 15:19 IST
UPSC CSE 2026 Correction Window: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के आवेदन में गलती करने वाले उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है. आयोग जल्द ही करेक्शन विंडो खोलने जा रहा है. जानें सुधार की तारीखें, यूपीएससी फॉर्म में क्या-क्या बदल सकते हैं और संशोधन की पूरी प्रक्रिया.

नई दिल्ली (UPSC CSE 2026 Correction Window). संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा का फॉर्म भरना किसी चुनौती से कम नहीं होता. अक्सर उम्मीदवार जल्दबाजी या तकनीकी कारणों से फॉर्म भरते समय कुछ गलतियां कर बैठते हैं- चाहे वह फोटो का साइज हो, परीक्षा केंद्र का चयन या फिर पर्सनल डिटेल. अगर आपने भी ऐसी कोई गलती कर दी है तो घबराने की जरूरत नहीं है. आयोग जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर UPSC CSE 2026 Correction Window खोलने वाला है.
यूपीएससी सुधार विंडो उन अभ्यर्थियों के लिए आखिरी मौका होगी, जो अपनी मेहनत को सिर्फ एक छोटी सी मानवीय चूक की वजह से बर्बाद नहीं होने देना चाहते. इस विंडो के जरिए आप अपने एप्लीकेशन फॉर्म के कुछ खास हिस्सों में रिवीजन कर सकेंगे, हालांकि, ध्यान रहे कि यह सुविधा केवल सीमित समय के लिए उपलब्ध होगी. इसके बाद आयोग किसी भी तरह के बदलाव का अनुरोध स्वीकार नहीं करेगा. इसलिए यह समय सतर्क रहने और अपने फॉर्म को बारीकी से री-चेक करने का है.
UPSC CSE 2026 Correction Window: यूपीएससी सुधार विंडो कब खुलेगी?
संघ लोक सेवा आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार, आमतौर पर आवेदन की अंतिम तिथि खत्म होने के अगले दिन से सुधार विंडो खोल दी जाती है, यह विंडो 7 दिनों के लिए सक्रिय रहती है. अगर आवेदन की प्रक्रिया फरवरी के मध्य में खत्म हो रही है तो फरवरी के तीसरे हफ्ते में करेक्शन विंडो लाइव हो जाएगी.
यूपीएससी फॉर्म में क्या-क्या बदला जा सकता है?
संघ लोक सेवा आयोग सभी जानकारियां बदलने की अनुमति नहीं देता, लेकिन आप नीचे लिखी डिटेल्स में सुधार कर सकते हैं:
नाम और व्यक्तिगत विवरण: अगर स्पेलिंग में कोई गलती हुई है. परीक्षा केंद्र: उपलब्धता के आधार पर केंद्र बदलने का विकल्प मिल सकता है. फोटो और सिग्नेचर: अगर आपकी फोटो धुंधली है या आयोग के मानकों के हिसाब से नहीं है. शैक्षणिक विवरण: आपकी डिग्री या अंकों से संबंधित सुधार. OTR (One Time Registration): अगर आप अपने लाइफटाइम ओसीआर प्रोफाइल में बदलाव करना चाहते हैं तो यह मौका भी इसी दौरान मिलता है.यूपीएससी फॉर्म में सुधार कैसे करें?
यूपीएससी आवेदन फॉर्म में नीचे लिखे स्टेप्स के जरिए सुधार कर सकते हैं:
यूपीएससी आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर विजिट करें. अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड (या ईमेल/ओटीपी) के जरिए लॉगिन करें. डैशबोर्ड पर ‘Latest Notifications’ सेक्शन में जाकर ‘Correction Window’ लिंक पर क्लिक करें. जिन फील्ड्स में बदलाव करना है, उन्हें सेलेक्ट करके सही जानकारी भरें. बदलाव करने के बाद फॉर्म को ‘Final Submit’ करें और रिवाइज्ड एप्लीकेशन का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.याद रखें कि UPSC सुधार के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लेता, लेकिन अगर आप अपनी कैटेगरी बदलते हैं (जैसे SC/ST से General) तो आपको अतिरिक्त आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ सकता है.
About the Author
With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys...और पढ़ें
First Published :
February 12, 2026, 15:19 IST

1 hour ago
