Last Updated:February 05, 2026, 11:26 IST
New Jalpaiguri SF Express, Odisha Train Accident

ओडिशा के जाजपुर जिला में गुरुवार सुबह एक रेल घटना सामने देखने को मिली. आज सुबह करीब 8 बजकर 51 मिनट पर चेन्नई से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही ट्रेन नंबर 22611 जखपुरा यार्ड से गुजर रही थी, तभी उसके तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। इनमें एक एसी कोच और दो जनरल डिब्बे शामिल हैं। उस वक्त ट्रेन की रफ्तार बहुत धीमी थी, इसलिए कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
रेलवे के मुताबिक इस हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरी व्यवस्था करके आगे भेजा जा रहा है। जरूरत पड़ने पर ट्रेन में अतिरिक्त कोच भी जोड़े जाएंगे।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और पटरी को ठीक करने का काम तेजी से चल रहा है। यात्रियों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा है
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
First Published :
February 05, 2026, 11:26 IST

1 hour ago
