Sugar-free date sweets: सर्दियों में मीठा खाने की चाह बढ़ जाती है, लेकिन चीनी से परहेज करने वालों के लिए 100 प्रतिशत शुगर फ्री खजूर मिठाई एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आई है. रामपुर में मिलने वाली यह खास मिठाई सेहत और स्वाद दोनों का ख्याल रखती है. इसमें न रिफाइंड शुगर होती है और न ही केमिकल स्वीटनर, इसकी मिठास पूरी तरह खजूर से आती है. खजूर आयरन और फाइबर से भरपूर होता है जो तुरंत ऊर्जा देता है और शरीर को गर्माहट पहुंचाता है. दुकानदार अब्दुल अहद के अनुसार इसकी कीमत करीब 1000 रुपये प्रति किलो है और हेल्थ कॉन्शस लोगों में इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है. खास बात यह है कि इसे घर पर भी आसानी से तैयार किया जा सकता है.
Sugar-Free Date Sweets: रामपुर की 100% शुगर फ्री खजूर मिठाई, डायबिटीज मरीजों की पहली पसंद
2 hours ago
- Homepage
- News in Hindi
- Sugar-Free Date Sweets: रामपुर की 100% शुगर फ्री खजूर मिठाई, डायबिटीज मरीजों की पहली पसंद


