Last Updated:February 06, 2026, 21:27 IST
दिल्ली के डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पहला पीडियाट्रिक पल्मोनोलॉजी आईसीयू खोला गया है. एम्स के बाद आरएमएल दूसरा अस्पताल बन गया है जहां बच्चों के लिए यह सुविधा है. यहां बच्चों को सांस और फेफड़ों की बीमारियों के लिए एडवांस इलाज मिल सकेगा.

RML Hospital News: प्रदूषण के दिल्ली में लंग्स और रेस्पिरेटरी संबंधी गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है. हालांकि अब इन बच्चों को अब और भी बेहतर इलाज मिल सकेगा. दिल्ली में केंद्र के सरकारी अस्पताल डॉ. राम मनोहर लोहिया में पहला पीडियाट्रिक पल्मोनोलॉजी आईसीयू खोला गया है. अभी तक यह सुविधा सिर्फ एम्स नई दिल्ली के पास ही थी. अब आरएमएल अस्पताल में भी इस आईसीयू का लाभ बीमार बच्चों को मिलेगा.
अटल बिहारी वाजपेई आयुर्विज्ञान संस्थान एवं डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल नई दिल्ली में पीडियाट्रिक पल्मनोलॉजी आईसीयू का उद्घाटन डायरेक्टर डॉ अशोक कुमार ने किया. इस बारे में बाल चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ दिनेश कुमार ने विस्तार से बताया कि इस तरह की सुविधा पूरी दिल्ली में किसी अन्य सरकारी अस्पताल में उपलब्ध नहीं है. आमतौर पर फेफड़ों की अनुवांशिक पैदाइशी बीमारियों से लेकर कई अन्य गंभीर बीमारियों के लिए जांच और इलाज के लिए आईसीयू की जरूरत पड़ती है.
उन्होंने बताया कि डिवीजन पीडियाट्रिक पल्मनोलॉजी मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ और फैमिली वेलफेयर की ओर से सन 2019 में राम मनोहर लोहिया अस्पताल के बाल रोग विभाग के लिए आईसीयू सैंक्शन किया गया था. इसके अंतर्गत विभाग में सांस और फेफड़े के जटिल रोगों के इलाज के लिए पूरी व्यवस्था है. यहां ब्रोंकोस्कॉपी लैब, स्लीप लैब और फेफड़ों की बीमारी के स्पेशल क्लीनिक की व्यवस्था है. अब आईसीयू की व्यवस्था पूरी हो जाने से बच्चों का इलाज और भी बेहतर और एडवांस हो जाएगा.
वहीं डॉक्टर हेमा गुप्ता मित्तल इंचार्ज पीडियाट्रिक पल्मोनोलॉजी डिवीजन ने बताया कि इस सुविधा से दिल्ली और उत्तर भारत के फेफड़ों की समस्याओं से ग्रसित बच्चों के लिए स्पेशलाइज्ड केयर और आईसीयू की सुविधा बेहतर हो जाएगी. आरएमएल में सिर्फ दिल्ली से ही बीमार बच्चे नहीं आते बल्कि पूरे एनसीआर और देशभर से मरीज आते हैं.
About the Author
प्रिया गौतमSenior Correspondent
अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi.News18.com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ एंड लाइफस्...और पढ़ें
Location :
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
First Published :
February 06, 2026, 21:27 IST

1 hour ago
