Chhattisgarh patal khoyla recipe : छत्तीसगढ़ में इन दिनों टमाटर 10 रुपये किलो तक मिल रहा है. ऐसे में ग्रामीण महिलाएं इसे सहेजने के लिए पारंपरिक तरीका ‘पताल खोयला’ अपनाती हैं. गृहणी सुलोचना नायक बताती हैं कि सस्ते समय में टमाटर को धीमी आंच पर गाढ़ा पेस्ट बनने तक पकाया जाता है, फिर नमक मिलाकर धूप में सुखाया जाता है. बिना किसी केमिकल के तैयार यह खोयला महीनों सुरक्षित रहता है. बाद में जब टमाटर महंगे हो जाते हैं, तब यही संग्रह चटनी, दाल और सब्जी में काम आता है. यह देसी विधि महंगाई में बचत के साथ खाद्य सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का मजबूत उदाहरण है.
Recipe : बिना फ्रिज, बिना केमिकल… छत्तीसगढ़ का ये देसी तरीका रखे टमाटर को सालों तक ताजा!
1 month ago
- Homepage
- News in Hindi
- Recipe : बिना फ्रिज, बिना केमिकल… छत्तीसगढ़ का ये देसी तरीका रखे टमाटर को सालों तक ताजा!


