Rahul Gandhi Lok Sabha Speech LIVE Updates: संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के संबोधन के दौरान खूब हंगामा देखा गया. राहुल गांधी ने लोकसभा में लद्दाख गतिरोध का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा, ‘चीनी सेना का टैंक भारतीय सीमा में घुस रहा था.’ राहुल गांधी के इतना कहते ही लोकसभा में हंगामा शुरू हो गया. फिर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘ इस पुस्तक का प्रकाशन ही नहीं हुआ. आप इसे कैसे मेंशन कर सकते हैं.’ इस पर राहुल बोले- ‘ये 100 परसेंट ऑथेंटिक है.’ लोकसभा स्पीकर ने फिर नेता प्रतिपक्ष को हिदायत दी कि वे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर ही चर्चा जारी रखें. हालांकि राहुल गांधी चीन पर बात करने पर अड़े रहें, जिसके बाद भारी हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
बता दें कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में मंगलवार को चर्चा की शुरुआत हुई. सरकार की ओर से चर्चा की शुरुआत केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने की. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कुल 18 घंटे की चर्चा निर्धारित की गई है, जिसे तीन दिनों में पूरा किया जाएगा. रिजिजू के मुताबिक, एनडीए को कुल समय का लगभग 55 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा, ऐसे में आज भाजपा की ओर से 4 से 5 सांसद अपनी बात रखेंगे, जबकि कुल मिलाकर 5 से 6 वक्ता आज बोल सकते हैं.
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को लोकसभा में इस चर्चा का जवाब देंगे, जबकि राज्यसभा में प्रधानमंत्री का जवाब 5 फरवरी को प्रस्तावित है.
गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में अपना नौवां केंद्रीय बजट पेश किया था. इसके बाद अब राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सरकार अपनी उपलब्धियों और आगे की नीतियों को सदन के सामने रखेगी, जबकि विपक्ष बजट और सरकार के कामकाज पर सवाल उठाएगा.
बजट सत्र कुल 65 दिनों में 30 बैठकों के साथ चलेगा और इसका समापन 2 अप्रैल को होगा. संसद के दोनों सदन 13 फरवरी को अवकाश पर जाएंगे और 9 मार्च को दोबारा बैठक करेंगे. इस दौरान विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की अनुदान मांगों की समीक्षा के लिए स्थायी समितियों को समय दिया जाएगा.
February 2, 202614:31 IST
Rahul Gandhi Lok Sabha Speech LIVE Updates: लोकसभा स्थगित, मंथन शुरू... राहुल गांधी ने की प्रियंका-थरूर से बात, ओम बिरला से मिले अमित शाह और राजनाथ
लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी चीन पर बोलने को लेकर अड़े रहे. इस कारण सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. वहीं इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्षी नेताओं के मंथन का दौर शुरू हो गया. एक तरह जहां राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, मल्लिकार्जुन खरगे और थरूर मीटिंग कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरह गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की.
February 2, 202614:15 IST
Rahul Gandhi VS Om Birla Live: 'चीन पर बोलना चाहता हूं' राहुल गांधी की बात पर खूब बवाल, लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित
लोकसभा स्पीकर ने नेता प्रतिपक्ष को एक बार फिर हिदायत दी कि राहुल गांधी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर ही चर्चा जारी रखें. हालांकि राहुल गांधी चीन पर बात करने पर अड़े रहें, जिसके बाद भारी हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
February 2, 202614:06 IST
Rahul Gandhi Lok Sabha Speech LIVE Updates: 'आपका सलाहकार नहीं हूं, सदन की मर्यादा रखें' राहुल गांधी को स्पीकर बिरला का जवाब
इसके बाद राहुल गांधी, ‘अब तो नाम नहीं ले रहा हूं.’ फिर उन्होंने स्पीकर से कहा आप ही बता दीजिए क्या करना है. इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा, मैं आपका सलाहकार नहीं हूं, सदन की मर्यादा रखें.’
February 2, 202614:01 IST
Rahul Gandhi Lok Sabha LIVE: 'किताब में क्या है, जिससे इतना डरा हुए हैं' सरकार पर राहुल गांधी का निशाना
राहुल गांधी ने कहा, ‘इसमें (नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक में) क्या है, जिससे ये (सत्ता पक्ष) इतना डरा हुआ है? अगर वे डरे हुए नहीं हैं तो मुझे इसको पढ़ने की इजाजत देना चाहिए.’
February 2, 202613:58 IST
Rahul Gandhi Lok Sabha LIVE : 'किताब को कोट न करूं लेकिन डिस्क्राइब तो कर सकता हूं' लोकसभा स्पीकर से राहुल गांधी का सवाल
राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को संबोधित करते हुए कहा, ‘आप चाहते हैं कि मैं किताब को कोट न करूं लेकिन डिस्क्राइब तो कर सकता हूं.’ इस पर स्पीकर बिरला ने कहा कि नहीं कर सकते.
February 2, 202613:53 IST
Rahul Gandhi Lok Sabha LIVE : 'आरोप लगाने से पहले चेतावनी देनी पड़ती है' राहुल गांधी से बोले अमित शाह
अमित शाह ने कहा, ‘तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस के समय के 2004 से 2014 तक के राष्ट्रपति अभिभाषण का ज़िक्र किया, इसको डिस्प्यूट कर सकते हैं. वह 349 को कोट कर रहे हैं, लेकिन आरोप लगाने से पहले चेतावनी देनी पड़ती है.’
February 2, 202613:48 IST
Rahul Gandhi Lok Sabha LIVE: 'जिस किताब को कोट कर रहे राहुल गांधी, उसे सदन में पेश करें' लोकसभा में राजनाथ सिंह का चैलेंज
राहुल गांधी ने यहां पूर्व सेना अध्यक्ष एमएम नरवणे की किताब का हवाला, जिस पर कारवां मैगजीन में लेख प्रकाशित हुआ था. इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि लोकसभा में विपक्ष के नेता (राहुल गांधी) वह किताब सदन के सामने पेश करें, जिससे वह कोट कर रहे हैं, क्योंकि जिस किताब का वह ज़िक्र कर रहे हैं, वह पब्लिश नहीं हुई है.’
February 2, 202613:38 IST
Rahul Gandhi Lok Sabha LIVE : 'पुस्तक प्रकाशित नहीं हुई तो कैसे कोट कर सकते हैं' राहुल गांधी के प्रहार पर अमित शाह का प्रहार
राजनाथ सिंह ने कहा, राहुल द कारवां (The Caravan) के लेख को कोट करना चाह रहे हैं. मैं सिर्फ 5 लाइन पढ़ना चाहता हूं. ये पुस्तक प्रकाशित नहीं हई.’ इसके बाद अमित शाह बोले- राहुल ने खुद मान लिया पुस्तक प्रकाशित नहीं हुई, तो आप कैसे कोट कर सकते हैं.
February 2, 202613:36 IST
Parliament Budget Session Live: राहुल गांधी ने चीन पर कही ऐसी बात, लोकसभा में हो गया हंगामा, उठ खड़े हुए राजनाथ सिंह
राहुल गांधी ने कहा, ‘चीनी सेना का टैंक भारतीय सीमा में घुस रहा था.’ राहुल गांधी के इतना कहते ही लोकसभा में हंगामा शुरू हो गया. फिर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘ इस पुस्तक का प्रकाशन ही नहीं हुआ. आप इसे कैसे मेंशन कर सकते हैं.’ इस पर राहुल बोले- ‘ये 100 परसेंट ऑथेंटिक है.’ हालांकि राजनाथ सिंह इसके बाद भी राहुल के भाषण का लगातार विरोध कर रहे हैं.
February 2, 202613:34 IST
Rahul Gandhi Lok Sabha LIVE : 'हमारी देशभक्ति खत्म नहीं हुई...' राहुल गांधी ने लोकसभा में उठाया लद्दाख का मुद्दा
लोकसभा में नेता प्रतिविपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के चर्चा करते हुए बीजेपी सरकार को जमकर घेरा. राहुल गांधी ने लोकसभा में लद्दाख गतिरोध का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा, “कौन देशभक्त है और कौन नहीं, इस पर कोई बहस नहीं होनी चाहिए. हमारी देशभक्ति खत्म नहीं हुई है.’
February 2, 202613:20 IST
Parliament Budget Session Live Updates: पीएम मोदी पहुंचे लोकसभा, खूब लगे भारत माता के जयकारे
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा जारी है. पीएम मोदी खुद इस चर्चा में भाग लेने के लिए मंगलवार दोपहर लोकसभा पहुंचे. पीएम के लोकसभा में प्रवेश करते ही सत्तापक्ष के सांसदों ने जोर-जोर से ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए. कुछ ही देर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लोकसभा में बोलने वाले हैं.
February 2, 202612:53 IST
Parliament Budget Session Live Updates: संसद में राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू, थोड़ी देर में बोले राहुल गांधी, पीएम मोदी 4 फरवरी को देंगे जवाब
संसदीय मामलों के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे. सोमवार को संसद शुरू हो रही मैराथन बहस की डिटेल्स शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि सर्बानंद सोनोवाल चर्चा शुरू करेंगे और इसमें आज भाजपा के पांच जाने-माने स्पीकर शामिल होंगे. उन्होंने लगातार नेगेटिव सोच रखने और यूनियन बजट के पॉजिटिव पहलुओं को मानने से इनकार करने के लिए विपक्ष की आलोचना भी की.
रिजिजू ने कहा कि आज हमारे पास भाजपा के पांच स्पीकर हैं क्योंकि कुल चर्चा का समय 18 घंटे है जो तीन दिनों में फैला हुआ है. इसे ध्यान में रखते हुए, एनडीए को लगभग 55 प्रतिशत समय मिलेगा. प्रस्ताव सर्बानंद सोनोवाल पेश करेंगे और तेजस्वी सूर्या उसका समर्थन करेंगे. उसके बाद, विपक्ष के नेता राहुल गांधी बोलेंगे. वहीं, प्रधानमंत्री मोदी 4 फरवरी की शाम को जवाब देंगे.’
उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के बाद यूनियन बजट पर विस्तार से बहस होगी. आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव है; इस पर चर्चा तीन दिनों के लिए 18 घंटे तक होनी है. उसके बाद, बजट पर चर्चा होगी.
February 2, 202612:25 IST
Parliament Budget Session Live Updates: लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू, सर्वानंद सोनोवाल दे रहे जवाब
संसद के बजट सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत हो गई. सरकार की ओर से चर्चा की शुरुआत केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने की.
February 2, 202612:11 IST
Parliament Budget Session Live Updates: एनडीए नेताओं संग बैठक करेंगे पीएम मोदी, बजट पर खींचेंगे लकीर
संसद सत्र के बीच एनडीए सांसदों की अहम बैठक मंगलवार सुबह 9:30 बजे आयोजित की जाएगी. इस बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे. माना जा रहा है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर अपने जवाब से पहले प्रधानमंत्री इस बैठक के जरिये एनडीए का रुख और रणनीति साफ करेंगे.
February 2, 202611:27 IST
Parliament Budget Session Live: 'बजट में बिहार को कुछ नहीं मिला...' संसद में RJD नेताओं का हल्लाबोल, मीसा भारती ने सरकार को घेरा
आरजेडी नेताओं ने संसद परिसर में बिहार से जुड़ी विभिन्न मांगों और मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. आरजेडी सांसद मीसा भारती ने कहा, ‘बिहार के जनता की कई मांगे हैं जो पूरी नहीं हुई है. अभी बजट सत्र चल रहा है तो हमने बिहार के ज्वलंत मुद्दों को उठाया है. हमने विशेष राज्य की मांग का मुद्दा उठाया. बिहार के लिए बजट में कुछ नहीं था. नीट छात्रा के मामले में सही तरीके से जांच नहीं हो रही है… हम चाहते हैं कि सरकार इस पर जबाव दे.’
February 2, 202611:07 IST
Parliament Budget Session Live Updates: 'राहुल गांधी हाथ खड़ा कर देंगे' बजट को लेकर बीजेपी सांसद का कांग्रेस पर निशाना
केंद्रीय बजट पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, ‘अगर राहुल गांधी से पूछ लिया जाए कि नॉमिनल GDP क्या होता है तो वे हाथ खड़ा कर देंगे…यह बजट देश के भविष्य की आधारशिला रखने का बजट है. अगर हम सही अर्थों से बात करें तो पहले 5 साल हमने मूल भूत जरूरतों के लिए काम किया…दूसरे में हमने रोजगार उद्योग लगाने का काम किया. ये बजट हमारे उत्पादन श्रृंखला को तैयार करने का बजट है.’
February 2, 202611:04 IST
Parliament Budget Session Live: बजट के खिलाफ संसद परिसर में केरल के सांसदों का विरोध प्रदर्शन
केरल के विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में आम बजट 2026 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और इसे ‘केरल विरोधी बजट’ बताया.
February 2, 202610:58 IST
Parliament Budget Session Live Updates: 'आम आदमी के लिए नहीं, कुछ खास लोगों के लिए है ये बजट' सपा सांसद रामगोपाल यादव ने सरकार को घेरा
समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, ‘ये बजट आम आदमी के लिए नहीं है, कुछ खास लोगों के लिए है.’ वहीं शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बजट पर कहा, ‘बड़े रिफॉर्म की उम्मीद की जा रही थी… इतिहास में याद किया जाएगा कि जब पूरा विश्व हमारी तरफ देख रहा था तब हमने अवसर खो दिया. यह वित्त मंत्री की ओर से एक दुर्भाग्यपूर्ण चूक है.’

1 hour ago
