Last Updated:February 12, 2026, 07:59 IST
Petrol Diesel Price Today : सरकारी तेल कंपनियों की ओर से गुरुवार सुबह जारी पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव दिख रहा है. आज कई शहरों में तेल के दाम बढ़ गए हैं, जबकि ग्लोबल मार्केट में भी कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर के बेहद करीब पहुंच गए हैं.

नई दिल्ली. ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत कई महीने बाद एक बार फिर 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई है. इसके साथ गुरुवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है. आज कई शहरों में तेल के दाम बढ़े हैं. नोएडा में तो पेट्रोल 95 रुपये लीटर से भी ऊपर चला गया है, जबकि बिहार सहित देश के अन्य राज्यों में भी पेट्रोल-डीजल के खुदरा भाव में बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतों पर कोई असर नहीं पडा है.
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, नोएडा में पेट्रोल 24 ऊपर चढ़कर 95.12 रुपये लीटर हो गया है तो डीजल 31 पैसे महंगा होकर 88.29 रुपये लीटर पहुंच गया है. यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 4 पैसे गिरकर 94.69 रुपये लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल 5 पैसे गिरकर 87.81 रुपये लीटर हो गया है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 35 पैसे बढ़त के साथ 105.58 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 32 पैसे बढ़त के साथ 91.81 रुपये लीटर बिक रहा है.
कच्चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी उछाल दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 69.60 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्ल्यूटीआई का रेट भी उछाल के साथ 64.85 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर बिक रहा है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में बदल गए रेट
– नोएडा में पेट्रोल 95.12 रुपये और डीजल 88.29 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 94.69 रुपये और डीजल 87.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 105.58 रुपये और डीजल 91.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि...और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
February 12, 2026, 07:59 IST

2 hours ago
