Last Updated:February 13, 2026, 12:14 IST
Parliament Budget session Live: बजट सेशन के पहले चरण के अंतिम दिन यानी शुक्रवार को एक बार फिर लोकसभा में हंगामा हुआ. इस कारण सदन की कार्यवाही अब सीधे 9 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई. इस बीच राज्यसभा में कार्यवाही चल रही है. गुरुवार को भी अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर लोकसभा में खूब हंगामा हुआ था.

Parliament Budget session Live: संसद के बजट सत्र में निचले सदन यानी लोकसभा में शुरू से ही व्यवधान बना हुआ है. शुक्रवार को एक फिर सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा होने लगा. इस कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. फिर जब सदन में 12 बजे दोबारा कार्यवाही शुरू हुई तो हंगामा होने लगा. इस कारण डिप्टी स्पीकर ने सदन की कार्यवाही नौ मार्च तक के लिए स्थगित कर दी.
Parliament Budget session Live:
राहुल गांधी के खिलाफ नोटिस पर की मांग की
इसी भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए एक विशिष्ट नोटिस पर सदन में चर्चा कराने की मांग की. शून्य काल के दौरान भाजपा सांसद ने राहुल पर सोरोस फाउंडेशन और फोर्ड फाउंडेशन के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का सोरोस फाउंडेशन और फोर्ड फाउंडेशन के साथ संबंध है. भाजपा सदस्य ने दावा किया कि राहुल गांधी केवल देशद्रोहियों से मिलने वियतनाम, कंबोडिया, बहरीन और थाईलैंड जाते हैं. दुबे ने यह भी आरोप लगाया कि वह (राहुल) कभी निर्वाचन आयोग पर, कभी संविधान पर, कभी लोकसभा अध्यक्ष पर, सुप्रीम कोर्ट पर… जितनी भी संवैधानिक संस्थाएं हैं, उन पर आरोप लगाते हैं.
अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा
इससे पहले विपक्षी दलों ने अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते को लेकर बृहस्पतिवार को लोकसभा में हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के सात मिनट के भीतर ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. सदन की बैठक आरंभ होने पर पीठासीन सभापति कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने प्रश्नकाल शुरू कराया. इसी दौरान विपक्षी सदस्य अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते को लेकर नारेबाजी करते हुए आसन के निकट पहुंच गए. तेन्नेटी ने विपक्षी सदस्यों के सदन में तख्तियां लाने को लेकर भी आपत्ति जताई और कहा कि यह सदन के नियमों के विरूद्ध है. हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने 11 बजकर सात मिनट पर सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.
About the Author
न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स...और पढ़ें
First Published :
February 13, 2026, 11:46 IST

1 hour ago
