Last Updated:February 09, 2026, 12:28 IST
Parliament Budget Session Live: बजट सत्र में गतिरोध खत्म होने की उम्मीदों के बीच लोकसभा शुरू होते ही विपक्ष ने सांसदों के निलंबन पर हंगामा किया. इसके कारण कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी. कई दल बजट पर चर्च...और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष की कार्यशैली को लेकर कांग्रेस की नाराजगी बरकरार है.
Sansad Live: संसद के बजट सत्र में गतिरोध खत्म होने की उम्मीदों के बीच सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही फिर हंगामा देखने को मिला. सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने जोरदार विरोध किया. इसके चलते स्पीकर को कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी. हालांकि, सत्र के पहले चरण के अंतिम सप्ताह की रणनीति तय करने के लिए सुबह 10 बजे विपक्षी दलों की अहम बैठक बुलाई गई थी. सूत्रों के मुताबिक विपक्ष की कई पार्टियां चाहती हैं कि सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चले ताकि बजट पर चर्चा में हिस्सा लिया जा सके. वहीं लोकसभा अध्यक्ष की कार्यशैली को लेकर कांग्रेस की नाराजगी बरकरार है और भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर आए संयुक्त बयान को लेकर भी सदन में टकराव और बहस के आसार बने हुए हैं. कांग्रेस सांसदों का एक खेमा लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की संभावना पर भी चर्चा कर सकता है.
February 9, 202612:28 IST
Parliament Budget Session Live: विपक्ष की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र
Sansad Live: सूत्रों के मुताबिक विपक्ष की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री को घेरने के आरोपों पर आपत्ति जताई है. पत्र में सवाल उठाया गया है कि स्पीकर ऐसा बयान कैसे दे सकते हैं कि महिला सांसद हमला करना चाहती थीं.
February 9, 202612:27 IST
Parliament Budget Session Live: लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित
Sansad Live: लोकसभा की कार्यवाही सांसदों के निलंबन के विरोध में विपक्ष के हंगामे के चलते दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई. इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी विरोध प्रदर्शन में मौजूद रहे.
February 9, 202611:15 IST
Parliament Budget Session Live: लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामे के बाद स्थगित
Parliament Budget Session Live: लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों ने सांसदों के निलंबन के मुद्दे को लेकर जोरदार हंगामा किया. विपक्ष के विरोध और शोर-शराबे के चलते सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी, जिसके बाद स्पीकर ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.
February 9, 202611:05 IST
Sansad Live: राज्यसभा में बजट पर पक्ष रखेगी कांग्रेस
Sansad Live: राज्यसभा में केंद्रीय बजट पर होने वाली बहस के दौरान कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम और महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला पार्टी का पक्ष रखेंगे. इस बहस की शुरुआत पी. चिदंबरम करेंगे, जो बजट के विभिन्न आर्थिक पहलुओं और सरकार की नीतियों पर अपनी बात रखेंगे. उनके बाद रणदीप सिंह सुरजेवाला सदन में कांग्रेस के नजरिए को विस्तार से पेश करते हुए सरकार को घेरने की रणनीति अपनाएंगे.
February 9, 202609:50 IST
Parliament Budget Session Live: लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की अटकलें
Sansad Live: कांग्रेस के कुछ सांसद विपक्षी बैठक में लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की संभावना तलाश रहे हैं. साथ ही पार्टी निलंबित सांसदों की बहाली की मांग भी उठा रही है. हालांकि संसद में गतिरोध खत्म करने या उसे जारी रखने का फैसला सहयोगी दलों के रुख को ध्यान में रखकर लिया जाएगा. आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए टीएमसी, डीएमके और सीपीएम जैसे दल बजट चर्चा में शामिल होने के इच्छुक हैं, ऐसे में कांग्रेस भी गठबंधन से अलग-थलग पड़ने से बचना चाहती है.
February 9, 202609:49 IST
Parliament Budget Session Live: लोकसभा अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस की नाराजगी के कारण
Parliament Budget Session Live: कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष के रवैये को लेकर नाराज बताई जा रही है. पहला कारण यह है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान नेता विपक्ष राहुल गांधी को नियमों का हवाला देकर अपना पूरा भाषण नहीं देने दिया गया. दूसरा, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे द्वारा पूर्व प्रधानमंत्रियों नेहरू और इंदिरा गांधी पर किताबों के हवाले से की गई टिप्पणियों पर कार्रवाई नहीं होने से भी कांग्रेस असंतुष्ट है. तीसरा कारण हंगामे के चलते कांग्रेस समेत आठ सांसदों का पूरे सत्र के लिए निलंबन है. चौथा, लोकसभा अध्यक्ष के उस बयान से भी नाराजगी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के कुछ सदस्य पीएम की सीट तक पहुंचकर अप्रत्याशित घटना कर सकते थे, इसलिए उन्होंने प्रधानमंत्री से सदन में नहीं आने का अनुरोध किया था.
February 9, 202609:46 IST
Sansad Live: खड़गे के दफ्तर में विपक्षी दलों की अहम बैठक
Parliament Budget Session Live: राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में आज सुबह 10 बजे विपक्षी सांसदों की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में बजट सत्र के शेष हिस्से को लेकर विपक्ष की रणनीति तय की जाएगी. संसद में जारी गतिरोध के बीच सरकार को घेरने के लिए आगे की योजना पर मंथन होगा.
February 9, 202609:46 IST
Parliament Budget Session Live: प्रश्नकाल में उठेंगे कई अहम मुद्दे
Sansad Live: आज लोकसभा की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी. इसके बाद संस्कृति, वित्त, शिक्षा, पर्यावरण, श्रम समेत कई मंत्रालयों के मंत्री सदन में जरूरी दस्तावेज पेश करेंगे. नियम 377 के तहत उठाए गए मामलों पर भी चर्चा होगी. साथ ही केंद्रीय बजट 2026-27 पर सामान्य चर्चा दोबारा शुरू होने की संभावना है.
First Published :
February 09, 2026, 09:35 IST

1 hour ago
