Parliament Budget Session Live: लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू, कुछ ही देर में बोलेंगे राहुल गांधी

1 hour ago

Last Updated:February 02, 2026, 12:23 IST

Parliament Budget Session Live Updates:संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर चर्चा लोकसभा में चर्चा शुरू हो गई है. सरकार की ओर से चर्चा की शुरुआत केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने की. व...और पढ़ें

संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू, कुछ ही देर में बोलेंगे राहुल

लोकसभा में सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर चर्चा की शुरुआत होगी.

Sansad Budget Session Live Updates: संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा की शुरुआत हो गई. सरकार की ओर से चर्चा की शुरुआत केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने की. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कुल 18 घंटे की चर्चा निर्धारित की गई है, जिसे तीन दिनों में पूरा किया जाएगा. रिजिजू के मुताबिक, एनडीए को कुल समय का लगभग 55 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा, ऐसे में आज भाजपा की ओर से 4 से 5 सांसद अपनी बात रखेंगे, जबकि कुल मिलाकर 5 से 6 वक्ता आज बोल सकते हैं.

विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज करीब दो बजे लोकसभा में बोलेंगे, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को लोकसभा में इस चर्चा का जवाब देंगे, जबकि राज्यसभा में प्रधानमंत्री का जवाब 5 फरवरी को प्रस्तावित है.

राज्यसभा में भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा आज दोपहर 2 बजे से शुरू होगी. यहां बीजेपी की ओर से चर्चा की शुरुआत सदानंद मास्टर करेंगे, जबकि उनके बाद मेघा विश्राम कुलकर्णी अपनी बात रखेंगी. इसके अलावा पार्टी की ओर से जेपी नड्डा, सुधांशु त्रिवेदी समेत कई वरिष्ठ नेता भी चर्चा में हिस्सा लेंगे.

गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में अपना नौवां केंद्रीय बजट पेश किया था. इसके बाद अब राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सरकार अपनी उपलब्धियों और आगे की नीतियों को सदन के सामने रखेगी, जबकि विपक्ष बजट और सरकार के कामकाज पर सवाल उठाएगा.

बजट सत्र कुल 65 दिनों में 30 बैठकों के साथ चलेगा और इसका समापन 2 अप्रैल को होगा. संसद के दोनों सदन 13 फरवरी को अवकाश पर जाएंगे और 9 मार्च को दोबारा बैठक करेंगे. इस दौरान विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की अनुदान मांगों की समीक्षा के लिए स्थायी समितियों को समय दिया जाएगा.

February 2, 202612:11 IST

Parliament Budget Session Live Updates: एनडीए नेताओं संग बैठक करेंगे पीएम मोदी, बजट पर खींचेंगे लकीर

संसद सत्र के बीच एनडीए सांसदों की अहम बैठक मंगलवार सुबह 9:30 बजे आयोजित की जाएगी. इस बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे. माना जा रहा है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर अपने जवाब से पहले प्रधानमंत्री इस बैठक के जरिये एनडीए का रुख और रणनीति साफ करेंगे.

February 2, 202611:27 IST

Parliament Budget Session Live: 'बजट में बिहार को कुछ नहीं मिला...' संसद में RJD नेताओं का हल्लाबोल, मीसा भारती ने सरकार को घेरा

आरजेडी नेताओं ने संसद परिसर में बिहार से जुड़ी विभिन्न मांगों और मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. आरजेडी सांसद मीसा भारती ने कहा, ‘बिहार के जनता की कई मांगे हैं जो पूरी नहीं हुई है. अभी बजट सत्र चल रहा है तो हमने बिहार के ज्वलंत मुद्दों को उठाया है. हमने विशेष राज्य की मांग का मुद्दा उठाया. बिहार के लिए बजट में कुछ नहीं था. नीट छात्रा के मामले में सही तरीके से जांच नहीं हो रही है… हम चाहते हैं कि सरकार इस पर जबाव दे.’

February 2, 202611:07 IST

Parliament Budget Session Live Updates: 'राहुल गांधी हाथ खड़ा कर देंगे' बजट को लेकर बीजेपी सांसद का कांग्रेस पर निशाना

केंद्रीय बजट पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, ‘अगर राहुल गांधी से पूछ लिया जाए कि नॉमिनल GDP क्या होता है तो वे हाथ खड़ा कर देंगे…यह बजट देश के भविष्य की आधारशिला रखने का बजट है. अगर हम सही अर्थों से बात करें तो पहले 5 साल हमने मूल भूत जरूरतों के लिए काम किया…दूसरे में हमने रोजगार उद्योग लगाने का काम किया. ये बजट हमारे उत्पादन श्रृंखला को तैयार करने का बजट है.’

February 2, 202611:04 IST

Parliament Budget Session Live: बजट के खिलाफ संसद परिसर में केरल के सांसदों का विरोध प्रदर्शन

केरल के विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में आम बजट 2026 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और इसे ‘केरल विरोधी बजट’ बताया.

February 2, 202610:58 IST

Parliament Budget Session Live Updates: 'आम आदमी के लिए नहीं, कुछ खास लोगों के लिए है ये बजट' सपा सांसद रामगोपाल यादव ने सरकार को घेरा

समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, ‘ये बजट आम आदमी के लिए नहीं है, कुछ खास लोगों के लिए है.’ वहीं शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बजट पर कहा, ‘बड़े रिफॉर्म की उम्मीद की जा रही थी… इतिहास में याद किया जाएगा कि जब पूरा विश्व हमारी तरफ देख रहा था तब हमने अवसर खो दिया. यह वित्त मंत्री की ओर से एक दुर्भाग्यपूर्ण चूक है.’

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

February 02, 2026, 10:54 IST

homenation

संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू, कुछ ही देर में बोलेंगे राहुल

Read Full Article at Source