Parliament Budget Session Live: क्या खत्म होगा संसद में हंगामा, लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव? ट्रेड डील पर बवाल तय

2 hours ago

Last Updated:February 09, 2026, 09:46 IST

Parliament Budget Session Live: संसद के बजट सत्र में लगातार हो रहे हंगामे के बीच गतिरोध खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है. विपक्षी दल सोमवार को बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे. कई दल चाहते हैं कि बजट पर चर्चा ...और पढ़ें

क्या खत्म होगा संसद में हंगामा, लोकसभा अध्यक्ष के विपक्ष लाएगा खिलाफ प्रस्ताव?Zoom

लोकसभा अध्यक्ष की कार्यशैली को लेकर कांग्रेस की नाराजगी बरकरार है.

Sansad Live: संसद के बजट सत्र में पिछले कई दिनों से जारी हंगामे के बीच अब गतिरोध खत्म होने की संभावना जताई जा रही है. पहले चरण के अंतिम सप्ताह की रणनीति तय करने के लिए सोमवार सुबह 10 बजे विपक्षी दलों की अहम बैठक बुलाई गई है. सूत्रों के अनुसार विपक्ष की कई पार्टियां चाहती हैं कि लोकसभा की कार्यवाही सुचारू रूप से चले ताकि वे बजट पर चर्चा में हिस्सा ले सकें. हालांकि लोकसभा अध्यक्ष की कार्यशैली को लेकर कांग्रेस की नाराजगी बरकरार है. वहीं भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर आए संयुक्त बयान को लेकर भी संसद में बहस और हंगामे के आसार बने हुए हैं. कांग्रेस सांसदों का एक खेमा विपक्ष की बैठक में लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की संभावना पर होगी बात.

February 9, 202609:46 IST

Sansad Live: खड़गे के दफ्तर में विपक्षी दलों की अहम बैठक

Parliament Budget Session Live: राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में आज सुबह 10 बजे विपक्षी सांसदों की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में बजट सत्र के शेष हिस्से को लेकर विपक्ष की रणनीति तय की जाएगी. संसद में जारी गतिरोध के बीच सरकार को घेरने के लिए आगे की योजना पर मंथन होगा.

February 9, 202609:46 IST

Parliament Budget Session Live: प्रश्नकाल में उठेंगे कई अहम मुद्दे

Sansad Live: आज लोकसभा की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी. इसके बाद संस्कृति, वित्त, शिक्षा, पर्यावरण, श्रम समेत कई मंत्रालयों के मंत्री सदन में जरूरी दस्तावेज पेश करेंगे. नियम 377 के तहत उठाए गए मामलों पर भी चर्चा होगी. साथ ही केंद्रीय बजट 2026-27 पर सामान्य चर्चा दोबारा शुरू होने की संभावना है.

First Published :

February 09, 2026, 09:35 IST

homenation

क्या खत्म होगा संसद में हंगामा, लोकसभा अध्यक्ष के विपक्ष लाएगा खिलाफ प्रस्ताव?

Read Full Article at Source