Pariksha Pe Charcha: पीएम मोदी से बच्‍चे का सवाल-आपने कैसे हैंडल किया पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर का तनाव?

1 hour ago

Last Updated:February 09, 2026, 12:11 IST

Pariksha Pe Charcha Episode 2: परीक्षा पे चर्चा के दूसरे एपिसोड में पीएम नरेन्‍द्र मोदी आज एक बार फ‍िर बच्‍चों के बीच में थे. इस दौरान एक बच्‍चे ने उनसे एक दिलचस्‍प सवाल पूछ लिया. इस स्‍टूडेंट ने पूछा कि पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर का तनाव आपने कैसे हैंडल किया था? हमें तो परीक्षा ही तनाव होता रहता है...

पीएम मोदी से पूछा-आपने कैसे हैंडल किया पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर का तनाव?Zoom

PM Modi, pm narendra modi, pariksha pe charcha, Pariksha Pe Charcha Episode 2: परीक्षा पे चर्चा में पीएम मोदी से पूछे सवाल.

Pariksha Pe Charcha Episode 2: आज परीक्षा पे चर्चा के दूसरे एपिसोड में पीएम मोदी ने देश के अलग-अलग कोनों के बच्चों से बात की. कोयंबटूर, रायपुर, गुजरात के आदिवासी इलाके, गुवाहाटी और दिल्ली हर जगह के बच्चे शामिल थे. बच्चों ने परीक्षा के टेंशन से लेकर देश के बड़े सपनों तक ढेर सारे सवाल पूछे. पीएम ने हर सवाल का जवाब इतने आसान और दोस्ताना अंदाज में दिया कि सुनकर बच्चे बहुत मोटिवेट हो गए.

विकसित राष्ट्र बनाने हम बच्चे क्या कर सकते हैं?

एक बच्ची ने पूछा कि 2047 में भारत विकसित देश बनाने के लिए हम युवा इसके लिए क्या कर सकते हैं? यह सवाल सुनकर पीएम मोदी बहुत खुश हुए. उन्होंने कहा कि मेरे देश के बच्चों के मन में भी 2047 का विकसित भारत का सपना है ये सुनकर दिल बहुत खुश हो गया.उन्होंने बताया कि बड़े बदलाव छोटे-छोटे कामों से शुरू होते हैं.देश को साफ-सुथरा रखने में मदद करें. कहीं कूड़ा पड़ा देखो तो उठाकर डस्टबिन में डाल दो.विकसित राष्‍ट्र बनने के लिए विकसित देशों की तरह आदतें अपनाओ.जब सब ऐसा करेंगे तो दूसरों को भी अच्छी सीख मिलेगी और देश तेजी से आगे बढ़ेगा.

देश के बच्चों में सबसे जरूरी क्वालिटी कौन सी होनी चाहिए?

एक बच्चे ने पूछा कि हमारे जैसे बच्चों में कौन सी क्वालिटी सबसे ज्यादा जरूरी है?पीएम मोदी मुस्कुराते हुए बोले बहुत आसान है.अगर कहीं कुछ गिरा हुआ देखो तो बस उठाकर कूड़ेदान में फेंक दो. आसपास के लोग देखेंगे और उन्हें भी अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगी यानी छोटी-छोटी जिम्मेदारी लेना, दूसरों को अच्छा उदाहरण देना और लीडर बनना यही असली क्वालिटी है.

स्टार्टअप शुरू करना चाहती हूं क्या करना चाहिए?

एक स्‍टूडेंट ने पीएम मोदी से सवाल किया-मुझे स्टर्ट अप करना है तो मुझे किन किन विषय की जानकारी चाहिए और एजुकेशनल लेवल पर मुझे क्या करना होगा, जिससे मुझे स्टार्टअप के लिए मदद मिल सके? इस पर पीएम मोदी ने कहा कि बात एकदम सही है.मैं भी आजकल जब भी किसी नौजवान से मिलता हूं तो वह स्‍टार्टअप करने की बात करते हैं.पीएम मोदी ने बच्चों से कहा उन्हें पता होना चाहिए कि आप क्या करना चाहते हैं.उदाहरण के लिए कुछ लोग टेक्नोलॉजी पर फोकस करते हैं, कुछ दूसरी चीजों पर.कोई किसी चीज पर फोकस करता है. कुछ सर्विस पर.ऐसे में अगर आपके दोस्त अलग-अलग फील्ड में एक्सपर्ट हैं तो आप उनके साथ एक छोटा स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं. अगर तुम्हारे दोस्त अलग-अलग फील्ड में अच्छे हैं तो उनके साथ मिलकर टीम बनाओ और छोटा स्टार्टअप शुरू कर दो.सही आइडिया और टीम वर्क से बहुत कुछ हो जाता है.

Dream Big Build The Nation!

While interacting with students in Episode 2 of Pariksha Pe Charcha, responding to a question on India’s journey towards 2047, PM @narendramodi shared his happiness that young minds already dream of a developed India and encouraged them to build… pic.twitter.com/R0Q6lk4VuK

कैसे हैंडल किया पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर का तनाव?

गुजरात के एक बच्चे ने सबसे दिलचस्प सवाल पूछा.उसने कहा कि पहलगाम हमले के बाद घर में सब बहुत टेंशन में थे कि अब क्या होगा? फिर ऑपरेशन सिंदूर हुआ और हमारी सेना ने जीत हासिल की.
ऐसे बड़े तनाव में आपने अपना स्ट्रेस कैसे मैनेज किया? हम तो सिर्फ परीक्षा का टेंशन फील करते हैं.
पीएम मोदी मुस्कुराए और बोले-अरे तुम्हें परीक्षा का तनाव रहता है? तनाव बिल्कुल नहीं लेना चाहिए.
उन्होंने समझाया कि असली बात काम पर पूरा फोकस करने की है.ऐसे समय पर सारा ध्यान प्लानिंग, तैयारी पर रखें. तनाव तभी कम होता है जब अच्छी तैयारी हो, रोज प्रैक्टिस करो, अच्छी नींद लो और दिमाग को शांत रखो.परीक्षा में भी यही करना है.पूरी मेहनत करो लेकिन टेंशन मत लो. काम पर ध्यान दो रिजल्ट अपने आप अच्छा आएगा.

About the Author

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व ...और पढ़ें

First Published :

February 09, 2026, 12:09 IST

homecareer

पीएम मोदी से पूछा-आपने कैसे हैंडल किया पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर का तनाव?

Read Full Article at Source