Last Updated:February 05, 2026, 16:05 IST
Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 फरवरी को सुबह 10 बजे देश भर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ 'परीक्षा पे चर्चा' करेंगे। इस साल 4.5 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन के साथ यह कार्यक्रम एक नया रिकॉर्ड बना चुका है। जानें लाइव देखने के प्लेटफॉर्म, नए मल्टी-सिटी फॉर्मेट और तनाव मुक्ति के विशेष टिप्स।

नई दिल्ली (Pariksha Pe Charcha 2026). बोर्ड परीक्षाओं की आहट के बीच देश के करोड़ों ‘एग्जाम वॉरियर्स’ का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर ‘परीक्षा पे चर्चा’ के माध्यम से संवाद करने जा रहे हैं. शुक्रवार, 6 फरवरी 2026 को होने वाली परीक्षा पे चर्चा इस कार्यक्रम का 9वां संस्करण है. लोकप्रियता के मामले में इसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इस साल करीब 4.5 करोड़ लोगों ने परीक्षा पे चर्चा के लिए पंजीकरण कराया है.
परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम का 9वां संस्करण संसद के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है. करीब 250 स्टूडेंट्स यहां प्रधानमंत्री के साथ सीधे तौर पर मौजूद रहेंगे. साथ ही, कई सांसद भी इस सत्र का हिस्सा बनेंगे, सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस लाइव सत्र में पीएम मोदी न केवल स्टूडेंट्स के सवालों के जवाब देंगे, बल्कि शिक्षकों और अभिभावकों को भी बच्चों की मेंटल हेल्थ और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के गुर सिखाएंगे.
संसद के ऑडिटोरियम में भव्य आयोजन
अब तक तालकटोरा स्टेडियम में होने वाला यह कार्यक्रम इस बार अपनी जगह और भव्यता के लिए चर्चा में है. नई दिल्ली स्थित संसद परिसर के बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित परीक्षा पे चर्चा 2026 की स्क्रीनिंग के दौरान देश के भविष्य (छात्र) और देश के नीति निर्माता (सांसद) एक साथ बैठेंगे. यह न केवल छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाएगा, बल्कि उन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों के करीब भी लाएगा.
4.5 करोड़ रजिस्ट्रेशन से बना नया रिकॉर्ड
‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के प्रति दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें पंजीकरण का आंकड़ा 4.5 करोड़ के पार पहुंच गया है. शिक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार:
छात्र: 4.19 करोड़
शिक्षक: लगभग 25 लाख
अभिभावक: 6 लाख से ज्यादा
यह भागीदारी दिखाती है कि प्रधानमंत्री का ‘एग्जाम वॉरियर्स’ मिशन घर-घर तक पहुंच चुका है.
बदला हुआ अंदाज और मल्टी-लोकेशन इंटरेक्शन
इस साल पीएम मोदी ने परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम से पहले ही देश के विभिन्न हिस्सों )जैसे देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर और गुवाहाटीः के छात्रों से मुलाकात की है. यहां तक कि कुछ चुनिंदा छात्रों को प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर बुलाकर उनसे चर्चा भी की गई. यह व्यक्तिगत जुड़ाव छात्रों के मन से परीक्षा का डर निकालने में कारगर साबित हो रहा है.
परीक्षा पे चर्चा लाइव कहां और कैसे देखें?
शुक्रवार सुबह 10 बजे से परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नीचे लिखे प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा:
टीवी चैनल: दूरदर्शन के मुख्य चैनल (DD , DD News और DD India). डिजिटल प्लेटफॉर्म: शिक्षा मंत्रालय का यूट्यूब चैनल, फेसबुक लाइव और MyGov पोर्टल. रेडियो: ऑल इंडिया रेडियो के माध्यम से भी इसे सुना जा सकेगा.परीक्षा का तनाव दूर करने की मास्टरक्लास
सीबीएसई, राज्य बोर्ड और नीट जैसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षाएं नजदीक हैं. ऐसे में पीएम मोदी की बातें छात्रों के लिए संजीवनी का काम करती हैं. कार्यक्रम के दौरान वे टाइम मैनेजमेंट, सोशल मीडिया का बैलेंस्ड इस्तेमाल और फेलियर (असफलता) को हैंडल करने जैसे विषयों पर बात करेंगे. कक्षा 6 से ऊपर के छात्रों के लिए यह संवाद प्रेरणादायक पाठशाला की तरह है. परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के विजेताओं को विशेष प्रमाण पत्र और भविष्य के कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर भी मिलता है.
MyGov पोर्टल के माध्यम से आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रधानमंत्री से सीधे बातचीत करने का मौका मिलता है. इसमें भाग लेने वाले सभी स्टूडेंट्स को डिजिटल प्रमाण पत्र भी जारी किए जाते हैं.
About the Author
With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys...और पढ़ें
First Published :
February 05, 2026, 16:05 IST

2 hours ago
