Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: परीक्षा पे चर्चा शुरू, पीएम मोदी से मिलने पहुंचे देशभर के स्टूडेंट्स

2 hours ago

नई दिल्ली (Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE). ‘परीक्षा पे चर्चा’ का 9वां संस्करण बड़े उत्सव की तरह मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस खास पहल का मकसद छात्रों के मन से परीक्षा का डर निकालना और उन्हें तनावमुक्त करना है. हर साल की तरह इस बार भी देशभर के छात्र, माता-पिता और शिक्षक इस कार्यक्रम से जुड़ गए हैं. यह आयोजन बच्चों को सिखाता है कि परीक्षा एक सामान्य प्रक्रिया है, कोई बहुत बड़ा बोझ नहीं. यहां प्रधानमंत्री बच्चों के दोस्त बनकर उनसे बात करते हैं.

February 6, 202610:02 IST

PPC फ्लैशबैक: जब दिग्गजों ने दिए सफलता के मंत्र

परीक्षा पे चर्चा 2026: परीक्षा पे चर्चा 2026 फ्लैशबैक यहां देख सकते हैं

मानसिक स्वास्थ्य (दीपिका पादुकोण): अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझाया और बताया कि कैसे मानसिक शांति परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए जरूरी है.

टेक्नोलॉजी और AI (राधिका गुप्ता व टेक्निकल गुरुजी): निवेश विशेषज्ञ राधिका गुप्ता और ‘टेक्निकल गुरुजी’ गौरव चौधरी ने भविष्य की तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सही उपयोग पर चर्चा की.

पोषण और डाइट (रुजुता दिवेकर और एक्सपर्ट्स): मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर, फूड फार्मासिस्ट और शोनाली सभरवाल ने बचपन की खान-पान की यादें ताजा कीं और बताया कि सही पोषण कैसे दिमाग को तेज बनाता है.

मेडिटेशन की शक्ति (सद्गुरु): सद्गुरु ने छात्रों को ध्यान (Meditation) के गुर सिखाए, जिससे वे परीक्षा के दबाव में भी एकाग्र और शांत रह सकें.

सकारात्मक नजरिया (विक्रांत मैसी और भूमि पेडनेकर): पांचवें एपिसोड में अभिनेता विक्रांत मैसी और भूमि पेडनेकर ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए पॉजिटिव माइंडसेट अपनाने के टिप्स दिए और बताया कि आत्मविश्वास ही सबसे बड़ा हथियार है.

February 6, 202609:50 IST

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: वैश्विक मंच और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (2024-2025)

परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: पिछले दो सालों में PPC अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बन गया. 2024 में इसमें 2 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए, जबकि 2025 में रिकॉर्ड 3.53 करोड़ पंजीकरण हुए और 150 से अधिक देशों के छात्र वर्चुअली इससे जुड़े, जिसने इसे दुनिया का सबसे बड़ा लाइव एजुकेशनल प्रोग्राम बना दिया.

February 6, 202609:06 IST

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: एग्जाम वॉरियर बनें, रट्टू तोता नहीं

परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: पीएम मोदी हमेशा ‘रटने’ (Rote Learning) के बजाय ‘समझने’ पर जोर देते हैं. उनके अनुसार, अगर आप विषय की गहराई को समझ लेंगे तो आपको याद रखने का तनाव नहीं होगा. ज्ञान केवल अंकों के लिए नहीं, बल्कि जीवन को समृद्ध बनाने के लिए हासिल करें.

February 6, 202609:05 IST

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: कठिन काम कैसे करें?

परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: पीएम मोदी अपनी कार्यशैली का उदाहरण देते हुए कहते हैं कि जो विषय या सवाल आपको सबसे कठिन लगता है, उसे सबसे पहले हल करें. जब आप सुबह फ्रेश माइंड से कठिन काम पूरा कर लेते हैं तो बाकी के काम बहुत आसान और तनावमुक्त हो जाते हैं.

February 6, 202609:04 IST

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: डिजिटल फास्टिंग क्या है?

परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: पिछले कुछ सालों में पीएम ने ‘डिजिटल फास्टिंग’ पर बहुत जोर दिया है. उनका कहना है कि जैसे हम उपवास रखते हैं, वैसे ही दिन में कुछ घंटे गैजेट्स से पूरी तरह दूर रहें. तकनीक को अपना गुलाम न बनने दें, बल्कि उसे अपनी प्रगति का साधन बनाएं.

February 6, 202609:03 IST

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: परीक्षा पे चर्चा को लाइव कहां देख सकते हैं?

परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रधानमंत्री के यूट्यूब चैनल, दूरदर्शन (डीडी) और शिक्षा मंत्रालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा. आप अपनी सुविधानुसार इसे कहीं भी देख सकते हैं.

February 6, 202608:57 IST

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: पीएम मोदी की खास सलाह

परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: पीएम स्टूडेंट्स को अपने दोस्तों या सहपाठियों के नंबरों से अपनी तुलना न करने की सलाह देते हैं. आपका मुकाबला केवल खुद से होना चाहिए- यह देखें कि आप कल से आज कितने बेहतर हुए हैं. दूसरों से होड़ केवल तनाव पैदा करती है.

February 6, 202608:45 IST

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: परीक्षा को उत्सव की तरह मनाएं

परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: प्रधानमंत्री का सबसे प्रसिद्ध मंत्र है कि परीक्षा को कोई हौव्वा या डर न समझें. जैसे हम त्योहारों का आनंद लेते हैं और उनके लिए तैयारी करते हैं, वैसे ही परीक्षा को अपनी साल भर की मेहनत दिखाने का ‘उत्सव’ (Festival) मानना चाहिए.

February 6, 202608:19 IST

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: परीक्षा पे चर्चा से निकले कई लोकप्रिय मंत्र

परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: इस कार्यक्रम का मुख्य आधार पीएम मोदी की किताब ‘एग्जाम वॉरियर्स’ है. पिछले सालों में उन्होंने ‘स्माइल मोर स्कोर मोर’ और ‘परीक्षा को उत्सव की तरह मनाएं’ जैसे कई मशहूर मंत्र दिए हैं, जिन्हें इस साल नए कलेवर में पेश किया जाएगा.

February 6, 202608:18 IST

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: परीक्षा पे चर्चा में क्या होता है?

परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री बोर्ड परीक्षा देने जा रहे स्टूडेंट्स के चुनिंदा सवालों के जवाब देते हैं. वे रटने की आदत, माता-पिता का दबाव, डिजिटल डिस्ट्रैक्शन और टाइम मैनेजमेंट जैसे गंभीर विषयों पर चुटीले और सरल अंदाज में टिप्स भी साझा करते हैं.

February 6, 202608:09 IST

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: 8 सालों का शानदार सफर

परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: पिछले 8 वर्षों में यह कार्यक्रम ‘जन आंदोलन’ बन चुका है. पिछले संस्करण (PPC 2025) में 245 देशों के छात्र और 150 से अधिक देशों के शिक्षक-अभिभावक जुड़े थे, जिसने इसे अंतरराष्ट्रीय मंच बना दिया है.

February 6, 202608:08 IST

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: साल 2018 में हुई थी शुरुआत

परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: इस अनूठी पहल की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी 2018 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से की थी. तब इसमें प्रतिभागियों की संख्या कम थी. आज 9वें साल में यह आंकड़ा बढ़कर करोड़ों पार कर चुका है.

February 6, 202608:06 IST

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: रजिस्ट्रेशन का बना नया रिकॉर्ड

परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: इस साल कार्यक्रम ने अपनी लोकप्रियता के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस बार 4.5 करोड़ से अधिक छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो पिछले साल के 3.53 करोड़ के ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ से कहीं ज्यादा है.

February 6, 202608:05 IST

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संवाद

परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: ‘परीक्षा पे चर्चा’ का 9वां संस्करण आज 6 फरवरी को सुबह 10 बजे शुरू होगा. इस बार यह केवल एक हॉल तक सीमित नहीं है. देश-दुनिया के स्टूडेंट्स और अभिभावक ऑनलाइन मोड में इसका हिस्सा बनेंगे.

February 6, 202608:01 IST

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम कहां और कितने बजे होगा?

परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव: ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ का आयोजन आज यानी 6 फरवरी को सुबह 10 बजे से होगा. इसकी स्क्रीनिंग संसद के बालयोगी ऑडिटोरियम में होगी, जहां करीब 250 छात्र मौजूद रहेंगे.

Read Full Article at Source