Last Updated:March 16, 2026, 07:49 IST
Odisha SCB Medical College Hospital Fire News: ओडिशा के कटक स्थित SCB मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने से 10 मरीजों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. यह आग ट्रॉमा केयर आईसीयू में लगी थी. खुद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने अस्पताल का दौरा किया.

Odisha SCB Medical College Hospital Fire: ओडिशा में सुबह-सुबह भीषण आग ने हाहाकार मचा दिया है. ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेड और अस्पताल (SCB) के ट्रॉमा केयर विभाग में सोमवार सुबह भीषण आग गई. इस आग लगने की घटना में कम से कम दस लोगों की मौत हो गई. आग लगने की घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने अस्पताल का दौरा किया. बता दें कि यह सरकारी अस्पताल है और इसके ट्रॉमा केयर आईसीयू में आग लगी थी.
अधिकारियों ने बताया कि मरीजों को बचाने के दौरान अस्पताल के करीब 11 स्टाफ सदस्य झुलस गए. अधिकारियों के मुताबिक, आग अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग के आईसीयू में लगी थी, जहां गंभीर रूप से बीमार मरीजों का इलाज चल रहा था. आग रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच लगी. फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और ऑपरेशन चलाकर आग पर काबू पाया.
फायर सर्विस के अधिकारियों ने अस्पताल स्टाफ, पुलिस और मरीजों के परिजनों के साथ मिलकर आईसीयू में भर्ती मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें SCB अस्पताल के अन्य विभागों में शिफ्ट किया. यह अस्पताल ओडिशा का एक प्रमुख सरकारी मेडिकल सेंटर है.
घटना की जानकारी मिलते ही ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने वहां भर्ती मरीजों से भी मुलाकात की. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने आज सुबह SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का दौरा किया और अस्पताल प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. ट्रॉमा केयर आईसीयू में आग लगी थी.
Odisha Chief Minister Mohan Charan Majhi visited S.C.B. Medical College and Hospital in Cuttack this morning and held a discussion with the hospital authorities and Police officers. A fire broke out in the Trauma Care ICU here.
मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लगी. इससे ट्रॉमा केयर आईसीयू और आसपास के आईसीयू व वार्ड प्रभावित हुए. सीएम मांझी ने आगे कहा, ‘कुल 23 मरीजों को अन्य विभागों में शिफ्ट किया गया. सात गंभीर मरीजों की शिफ्टिंग के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मरीजों की बाद में मौत हुई.’
उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं’. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.
About the Author
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho...और पढ़ें
First Published :
March 16, 2026, 07:03 IST

1 hour ago
