Last Updated:February 08, 2026, 15:39 IST
NEET UG 2026 Registration: नीट यूजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. NTA ने 'आधार eKYC' और 'लाइव फोटो' जैसे नए सिक्योरिटी नियम लागू किए हैं. नीट यूजी 2026 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं.

नई दिल्ली (NEET UG 2026 Registration). देश के सबसे बड़े मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम ‘नीट यूजी 2026’ की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आधिकारिक तौर पर आवेदन प्रक्रिया आज यानी 8 फरवरी से शुरू कर दी है. लेकिन इस बार फॉर्म भरना पहले जैसा आसान नहीं होगा. NTA ने परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने और फर्जीवाड़ा रोकने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए हैं. नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन फॉर्म neet.nta.nic.in पर उपलब्ध हैं.
अगर आप डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं तो नीट यूजी के लिए आवेदन करने से पहले इन नए नियमों को समझना जरूरी है. ध्यान रखें, एक छोटी सी गलती भी आपका आवेदन रद्द कर सकती है. इस साल NTA ने ‘आधार eKYC’ और ‘लाइव फोटो’ जैसे सिक्योरिटी फीचर्स जोड़े हैं. अब केवल पुरानी फोटो अपलोड करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि फॉर्म भरते समय कैमरा के सामने लाइव फोटो क्लिक करनी होगी. इसके अलावा, एग्जाम सेंटर के चुनाव को लेकर भी नियम सख्त कर दिए गए हैं.
NEET UG 2026: बदल गए नीट यूजी रजिस्ट्रेशन के नियम
नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए 8 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. अगले एक महीने तक चलने वाली इस प्रक्रिया में तकनीकी बारीकियों का खास ध्यान रखना होगा वरना बाद में सुधार के लिए चक्कर काटने पड़ेंगे. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस बार सुरक्षा के मद्देनजर कई तकनीकी बदलाव किए हैं. आवेदन करते समय इन बातों पर गौर करें:
1. अनिवार्य हुआ आधार eKYC
अब पहचान की पुष्टि के लिए आधार eKYC को जरूरी कर दिया गया है. इसका मतलब है कि आपके पास एक एक्टिव आधार कार्ड होना चाहिए जो आपके मोबाइल नंबर से लिंक हो. रजिस्ट्रेशन के दौरान ओटीपी (OTP) के जरिए आपकी पहचान सत्यापित की जाएगी. यह जरूरी कदम फर्जी उम्मीदवारों को रोकने के लिए उठाया गया है.
2. लाइव फोटो कैप्चर: सबसे बड़ा बदलाव
नीट यूजी 2026 फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को वेबकैम या मोबाइल कैमरे के जरिए ‘लाइव फोटो’ क्लिक करनी होगी.
फोटो का नियम: चेहरे को फ्रेम का कम से कम 80% हिस्सा कवर करना चाहिए. क्या न करें: फोटो खिंचवाते समय टोपी (Cap), चश्मा (Glasses) या रंगीन चश्मा (Goggles) न पहनें. एआई (AI) सॉफ्टवेयर इस लाइव फोटो का मिलान आपके आधार कार्ड वाली फोटो से करेगा. अगर मैच नहीं हुआ तो आवेदन अटक सकता है.3. एग्जाम सिटी का चुनाव अब आपके पते पर
अब उम्मीदवार अपनी मर्जी से देश के किसी भी शहर में नीट यूजी परीक्षा केंद्र नहीं ले पाएंगे. NTA ने नियम बनाया है कि परीक्षा केंद्र केवल आपके दिए गए स्थायी (Permanent) या वर्तमान (Present) पते के आधार पर ही आवंटित किए जाएंगे. इसलिए पता भरते समय सावधानी बरतें.. क्योंकि वही तय करेगा कि आपको परीक्षा देने कहां जाना है.
4. मोबाइल से भी पूरी होगी प्रक्रिया
अगर आपके कंप्यूटर का वेबकैम खराब है या आप लाइव फोटो नहीं ले पा रहे हैं तो घबराएं नहीं. NTA ने एक क्यूआर (QR) कोड की सुविधा दी है. आप इसे किसी भी फोन से स्कैन करके मोबाइल कैमरे के जरिए अपनी लाइव फोटो अपलोड कर सकते हैं और अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं.
About the Author
With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys...और पढ़ें
First Published :
February 08, 2026, 15:39 IST

2 hours ago
