Last Updated:February 13, 2026, 10:33 IST
Mahashivratri 2026 School Holiday: महाशिवरात्रि 2026 पर देश के कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टी का ऐलान किया गया है. उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और बिहार समेत कई जगहों पर स्कूल बंद रहेंगे. जानें साल 2026 में महाशिवरात्रि कब है और स्कूल किस दिन बंद रहेंगे.

नई दिल्ली (Mahashivratri 2026 School Holiday). साल 2026 में त्योहारों का सिलसिला शुरू हो चुका है और छुट्टियों की खबरें भी आने लगी हैं. भगवान शिव का सबसे बड़ा पर्व महाशिवरात्रि इस साल फरवरी के महीने में पड़ रहा है. इस मौके पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और बिहार समेत देश के कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की गई है. परिवार के साथ समय बिताने, कहीं बाहर घूमने जाने या यूंही आराम करने के लिए स्टूडेंट्स छुट्टियों का इंतजार करते हैं.
महाशिवरात्रि के दिन मंदिरों में भारी भीड़ और शोभायात्राओं की वजह से प्रशासन सुरक्षा के सख्त इंतजाम करता है. इसे देखते हुए कई जिलों के डीएम पहले ही स्कूल बंद करने के आदेश जारी कर देते हैं. इस साल भी फरवरी की छुट्टियों की लिस्ट में महाशिवरात्रि की छुट्टी को प्रमुखता दी गई है. यह छुट्टी न केवल छात्रों के लिए बल्कि शिक्षकों के लिए भी राहत की खबर लेकर आई है. जानिए इस साल महाशिवरात्रि कब है और कहां-कहां स्कूल बंद रहेंगे.
2026 में कब है महाशिवरात्रि?
साल 2026 में महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा (Mahashivratri 2026 Date). हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह त्योहार फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को आता है. इस दिन शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है. 15 फरवरी को रविवार पड़ रहा है. इसलिए कई राज्यों में सरकारी कैलेंडर के हिसाब से संडे और महाशिवरात्रि की छुट्टी एक ही दिन पड़ रही है. हालांकि, कुछ राज्यों में उत्सव की तैयारी के लिए शनिवार को भी स्कूलों में राहत दी जा सकती है.
उत्तर प्रदेश में स्कूलों की छुट्टी
उत्तर प्रदेश में महाशिवरात्रि का बहुत बड़ा महत्व है, खासकर वाराणसी और नोएडा जैसे शहरों में. यूपी सरकार की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, महाशिवरात्रि पर सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे. कांवड़ यात्रा और भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन कई जगहों पर रूट डायवर्जन भी करता है, जिससे स्कूल बसें चलाने में दिक्कत आती है. ऐसे में बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल बंद रखना ही बेहतर माना जाता है. कुछ स्कूलों में शनिवार की भी छुट्टी घोषित कर दी गई है.
दिल्ली-एनसीआर में शिवरात्रि की छुट्टी
दिल्ली और उससे सटे इलाकों, जैसे नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी महाशिवरात्रि के अवसर पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी. दिल्ली-एनसीआर के बड़े स्कूलों ने अपने वार्षिक कैलेंडर में 15 फरवरी को अवकाश के रूप में दर्ज किया है. इस बार महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को मनाया जा रहा है तो कई ऑफिस और स्कूल पहले ही बंद रहेंगे. लेकिन अगर कोई स्कूल संडे को एक्स्ट्रा क्लास या कार्यक्रम का आयोजन करता है तो उसे रद्द करना होगा.
अन्य राज्यों में क्या है तैयारी?
बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों में भी शिक्षा विभाग ने महाशिवरात्रि की छुट्टी को हरी झंडी दे दी है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में महाशिवरात्रि का मेला लगता है. इसलिए वहां स्थानीय स्तर पर दो दिनों की छुट्टी का भी प्रावधान हो सकता है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल के WhatsApp ग्रुप या नोटिस बोर्ड चेक करते रहें. इससे स्कूलों में छुट्टी में किसी भी बदलाव की जानकारी उन्हें मिल सकेगी.
About the Author
With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys...और पढ़ें
First Published :
February 13, 2026, 10:33 IST

1 hour ago
