Maharashtra Zilla Parishad-Panchayat Samiti Result LIVE: महाराष्‍ट्र के 12 जिला परिषद में किसकी जय, किसकी पराजय? आज तस्‍वीर होगी साफ

2 hours ago

Last Updated:February 09, 2026, 09:31 IST

Maharashtra Zilla Parishad-Panchayat Samiti Result LIVE: अजित पवार के निधन के बाद महाराष्‍ट्र में किसी भी स्‍तर के चुनाव का पहला परिणाम सोमवार 9 फरवरी 2026 को आने जा रहा है. भाजपा, शिंदे शिवसेना, एनसीपी, शरद प...और पढ़ें

महाराष्‍ट्र के 12 जिला  परिषद में किसकी जय, किसकी पराजय? आज तस्‍वीर होगी साफZoom

Maharashtra Zilla Parishad-Panchayat Samiti Result LIVE: महाराष्‍ट्र में सोमवार 9 फरवरी 2026 को जिला परिषद और पंचायत समिति के परिणाम आएंगे. (फाइल फोटो)

Maharashtra Zilla Parishad-Panchayat Samiti Result LIVE: महाराष्ट्र में 12 जिलों की 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए हुए चुनावों के नतीजों की घोषणा आज की जाएगी. मतगणना प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होगी. इन चुनावों के लिए मतदान 7 फरवरी को संपन्न हुआ था, जिसमें लगभग 67 से 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. इस चुनावी प्रक्रिया में कुल 7,438 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है, जिनके राजनीतिक भविष्य का फैसला आज होगा. राज्य के 12 जिलों में जिला परिषद की 731 सीटों और पंचायत समिति की 1,462 सीटों के लिए चुनाव कराए गए थे.

जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में 7 फरवरी मतदान के दिन मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रहीं. महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की बड़ी भागीदारी ने लोकतंत्र की मजबूती का संदेश दिया. हाल ही में हुए महानगरपालिका चुनावों में घटते मतदान प्रतिशत को लेकर जो चिंताएं सामने आई थीं, उनके बीच गांव-देहात से आई यह तस्वीर लोकतंत्र के लिए सकारात्मक मानी गई. राज्य में 67 से 70 प्रतिशत तक मतदान हुआ. यह मतदान प्रक्रिया छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव, लातूर, पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.
चुनाव परिणाम आज घोषित किए जाएंगे और सभी की निगाहें मतगणना पर टिकी हुई हैं.

नगर निगम चुनाव में भाजपा का जलवा

भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र के 29 नगर निगम चुनावों में 2,869 सीटों में से 1,425 सीटें जीतीं हैं. शिवसेना को 399 सीटें, कांग्रेस को 324, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 167, शिवसेना-यूबीटी को 155, एनसीपी-शरद पवार गुट को 36, एमएनएस को 13 और बसपा को 6 सीटें मिलीं. बृहन्मुंबई नगर निगम के 227 सीटों में से भाजपा ने 89 सीटें और उसकी सहयोगी शिवसेना ने 29 सीटें जीतीं, जबकि शिवसेना-यूबीटी को 65 और एमएनएस को छह सीटें मिलीं. वंचित बहुजन अघाड़ी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को 24 सीटें, एआईएमआईएम को 8, एनसीपी को 3, समाजवादी पार्टी को 2 और एनसीपी-शरद पवार गुट को केवल एक सीट मिली. बीएमसी में महायुति गठबंधन ने ठाकरे परिवार के तीन दशक पुराने वर्चस्व को समाप्त कर दिया है.

Location :

Mumbai,Maharashtra

First Published :

February 09, 2026, 09:31 IST

homemaharashtra

महाराष्‍ट्र के 12 जिला परिषद में किसकी जय, किसकी पराजय? आज तस्‍वीर होगी साफ

Read Full Article at Source