Loksabha Budget Session Rahul Gandhi live: संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बुधवार को तीसरे दिन चर्चा है. इस बीच लोकसभा में आज फिर से हंगामे हुआ है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने भाषण में चीन-भारत के रिश्तों को लेकर पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे की एक अप्रकाशित किताब की कुछ लाइनें पढ़ने पर अड़े हुए हैं. स्पीकर के बार-बार मना करने के बावजूद वह अपनी बात पर अड़े हुए हैं. इस बीते दो दिनों से लोकसभा की कार्यवाही बाधित हो रही है. इस बीच अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर बनी सहमति पर भी सरकार की ओर से बयान आ सकता है. इस संभावित डील को लेकर विपक्ष कई तरह के आरोप लगा रहा है. इस कारण हंगामा होने की संभावना है. वैसे राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है. वहां तीसरे दिन चर्चा जारी रहने की संभावना है. चर्चा खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री के दोनों सदनों में जबाव देने की परंपरा है.
February 4, 202615:22 IST
Budget Session Rahul Gandhi live: भारत-यूएस ट्रेड डील पर खरगे के सवाल: क्या किसानों के हितों से हुआ समझौता?
Budget Session Rahul Gandhi live: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारत-यूएस ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने संसद सत्र के दौरान इस बड़ी डील की घोषणा के तरीके पर गंभीर सवाल खरगे. खड़गे ने पूछा कि क्या भारत ने अमेरिकी दबाव में आकर कोई समझौता किया है? यह सवाल देश की संप्रभुता और आर्थिक हितों को लेकर उठाया गया है. कांग्रेस अध्यक्ष ने पारदर्शिता की कमी पर सरकार को घेरा है. उन्होंने स्पष्टीकरण मांगा है कि क्या यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया है?
जीरो टैरिफ का मुद्दा: खरगे ने डोनाल्ड ट्रंप के ‘जीरो टैरिफ’ वाले दावे पर जवाब मांगा.
किसानों पर असर: उन्होंने पूछा कि क्या अमेरिकी बाजार के लिए भारतीय कृषि क्षेत्र को खोल दिया गया है?
संसदीय मर्यादा: सत्र के दौरान बाहर घोषणा करने पर खरगे ने आपत्ति जताई.
सुरक्षा की चिंता: क्या भारतीय किसानों का भविष्य इस नई डील के बाद सुरक्षित रहेगा?
February 4, 202615:10 IST
Budget Session Rahul Gandhi live: जब तक LoP को नहीं बोलने देंगे हम उनको भी नहीं बोलने देंगे- प्रियंका गांधी
Budget Session Rahul Gandhi live: राहुल गांधी को उस बुक के बारे में नहीं बोलने दिया गया जिसको आप अमेजन से मंगवा सकते हैं ये प्रकाशित है लेकिन एक व्यक्ति (निशिकांत) उठते है तो फिजूल की बातें करते हैं, ये सनक है, वो कितनी किताबें कोट कर रहे हैं. उनको कोई नहीं रोक रहा है सदन में. ये लोकतंत्र है? इंदिरा गांधी कभी निर्णय लेने से पीछे हटीं? पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए. सबको बोलने देंगे लेकिन LOP को नहीं. ये बर्दाश्त नहीं है.
February 4, 202614:48 IST
Budget Session Live: निशिकांत दुबे ने सदन में किताबें दिखाई, कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर से की शिकायत
Budget Session Live: सदन में हंगामे के दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू और अन्य विषयों पर लिखी गई कई किताबें को कोट किया और सदन में उसे दिखाया भी. इसको लेकर कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर से शिकायत की. उन्होंने कहा कि दुबे को सदन में किताब दिखाने और कोट करने की अनुमति दी जाती है लेकिन विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया जा रहा है.
February 4, 202614:43 IST
Budget Session PM Modi Speech live: शाम 5 बजे पीएम का भाषण, कांग्रेस सांसद कर सकते हैं नारेबाजी
Budget Session PM Modi Speech live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार शाम पांच बजे लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे. इस बीच विपक्ष के लगातार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही शाम पांच बजे तक स्थगित कर दी गई. कांग्रेस सूत्रों से जानकारी मिली है कि पार्टी सांसदों ने पीएम के भाषण के दौरान सदन में नारेबाजी करने की रणनीति बनाई है.
February 4, 202614:10 IST
Budget Session Rahul Gandhi live: लोकसभा की कार्यवाही 5 बजे तक स्थगित, राज्यसभा में पीयूष गोयल दे रहे बयान
Budget Session Rahul Gandhi live: हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 5 बजे तक स्थगित कर दी गई. इस बीच राज्यसभा में पीयूष गोयल भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बयान दे रहे हैं.
February 4, 202612:18 IST
Budget Session Rahul Gandhi live: भारी हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित
Budget Session Rahul Gandhi live: भारी हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है. इससे पहले विपक्ष ने सदन में भारी हंगामा किया. इस हंगामे के बीच ही केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इंडिया-यूएस ट्रेड डील पर अपना बयान दिया. लेकिन, विपक्ष के भारी हंगामे के कारण स्पीकर सदन की कार्यवाही स्थगित करने को मजबूर हो गए.
February 4, 202612:11 IST
Piyush Goyal On Trade Deal: यूएस-इंडिया ट्रेड डील से आयात में फायदा होगा- पीयूष गोयल
Piyush Goyal On Trade Deal: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में बुधवार को यूएस-इंडिया ट्रेड डील पर बयान दिया. इसमें उन्होंने कहा कि इस डील से आयात में भारत को फायदा होगा. इससे देश के छोटे उद्योगों को फायदा होगा. यह एक ऐतिहासिक समझौता है. इससे 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में सहायता मिलेगी.
February 4, 202612:02 IST
Loksabha Budget Session Live: लोकसभा की कार्यवाही शुरू, हंगाम जारी
Loksabha Budget Session Live: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे दोबारा शुरू हो गई. इस बीच विपक्ष की ओर हंगामा जारी रहा. वैसे राज्यसभा में कार्यवाही सुचारू रूप से चल रही है.
February 4, 202611:52 IST
Rahul Gandhi live: राहुल गांधी ने बिट्टू को बताया गद्दार दोस्त, जवाब मिला- देश का दुश्मन
Rahul Gandhi live: राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहा है. इससे पहले बिट्टू ने राहुल गांधी को देश का दुश्मन बोला और हाथ मिलने से इनकार कर दिया. राहुल गांधी ने बिट्टू की तरह हाथ बढ़ाया था. ये वही बिट्टू हैं जो कभी राहुल गांधी के बेहद करीबी थे. 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी.
February 4, 202611:36 IST
Rahul Gandhi live: काले रंग की सफेद टी-शर्ट में लोकसभा पहुंचे राहुल गांधी
Rahul Gandhi live: अक्सर सफेल टी-शर्ट में लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेने वाले विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार को काले रंग की सफेद टी-शर्ट में सदन पहुंचे. बीते दो दिनों से उनके भाषण को लेकर सदन में गतिरोध बना हुआ है. कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि सदन में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा है. माना जा रहा है कि राहुल गांधी विरोध स्वरूप काली टी-शर्ट पहने हैं.
February 4, 202611:30 IST
Piyush Goyal On Trade Deal: 12 बजे लोकसभा में ट्रेड डील पर बयान देंगे पीयूष गोयल
Piyush Goyal On Trade Deal: लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण को लेकर जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आज 12 बजे US-इंडिया ट्रेड डील पर बयान देंगे.
February 4, 202611:17 IST
Budget Session Rahul Gandhi live: लोकसभा 12 बजे तक स्थगति, स्पीकर ने मर्यादा बनाए रखने की अपील की
Budget Session Rahul Gandhi live: लोकसभा में बुधवार को कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया. इस कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 तक स्थगित कर दी गई. इस बीच स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि सभा में मर्यादा होना चाहिए.
February 4, 202610:45 IST
Rahul Gandhi live: कांग्रेस सांसदों की बैठक में शामिल हुए शशि थरूर
Rahul Gandhi live: इस बीच कांग्रेस के अच्छी खबर है. कांग्रेस सांसदों की बैठक में पार्टी से नाराज चल रहे सांसद शशि थरूर ने शिरकत की है. यह बैठक संसद भवन में हुई है. लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर बीते दो दिनों से जारी गतिरोध के कारण सदन नहीं चल पा रहा है.
February 4, 202610:39 IST
Loksabha Budget Session live: संसद पहुंचे पीएम मोदी; थेथरोलॉजी कर रहे राहुल गांधी- गिरिराज सिंह
Loksabha Budget Session live: लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण को लेकर बीते दो दिनों से लगातार जारी गतिरोध के बीच बुधवार को पीएम मोदी संसद भवन पहुंच गए हैं. इस बीच संसद में हंगामे पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी थेथरोलॉजी के मास्टर हैं. वो इसी तरीके से करते हैं. सदन को चलने नहीं दिया जा रहा है.
February 4, 202610:35 IST
Rahul Gandhi live: राहुल गांधी को मिला अखिलेश यादव का साथ, बोले- चीन के मसले पर मैं भी बोलूंगा
Rahul Gandhi live: सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने लोकसभा में जारी गतिरोध के मसले पर राहुल गांधी का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जो मुद्दे उठाना चाहते थे वे जरूरी हैं. मौका मिलेगा तो वह भी चीन से संबंधित मुद्दे उठाएंगे.
February 4, 202610:31 IST
Loksabha Budget Session Rahul Gandhi live: राहुल गांधी को दो दिन से बोलने का मौका दिया जा रहा- किरेन रिजिजू
Loksabha Budget Session Rahul Gandhi live: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सदन में दो दिनों से बोलने का मौका दिया जा रहा है लेकिन वह नहीं बोल रहे हैं. वह स्पीकर के निर्देशों का लगातार अवहेलना कर रहे हैं.

1 hour ago
